मां-बाप की दरिंदगी, अपने ही मासूम को ठंड में दी ऐसी सजा कि कांप जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम के ब्रिसेल्स में 6 साल के मासूम बच्चे को छोटी सी गलती की इतनी बड़ी सजा दी गई है कि वह जिंदगी और मौत की लड़ाई के बीच जूझ रहा है। उस मासूम को ये दर्द देने वाला और कोई नहीं बल्कि खुद उसके माता-पिता है। बेरहम माता-पिता ने अपने बच्चे को 15 घंटों तक कड़ाके की ठंड में बालकनी में खड़ा रखा।
इस वजह से उस मासूम की तबीयत बिगड़ गई और वो गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की गलती महज इतनी थी कि उसने किचन से खुद खाना लेने की कोशिश की थी। इसी नाराजगी के चलते दोनों ने उसे सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक बालकनी में खड़ा रखा।
सौतेले पिता ने गुनाह कबूला
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि मासूम हाइपोर्थमिया का शिकार हो गया और उसकी स्थिति अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है। घर में उसकी जुड़वा बहन भी रहती है और आरोपी उसका सौतेला पिता है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों जुड़वा बहनों को घर से निकाल लिया गया है।
मिरर की खबर के मुताबिक जुड़वा बच्चों की मां फ्रांस का और सौतेला पिता (21) बेल्जियन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सौतेल पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जबिक मां अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बता रही है।