फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेपिस्ट पर फूटा भीड़ का गुस्सा, बीच सड़क कपड़े उतारकर दी फांसी

Thu, 17 Nov 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 01:11 PM IST
mob hanged rapist in reyes  Bolivia
bolivia - फोटो : daily mail
रेयस के बोलिविया में 4 साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में घिरे एक शख्स पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने कपड़े निकालकर बीच सड़क उसे फांसी पर लटका दिया। बताते चलें कि आरोपी ने कथित तौर पर चार साल की बच्ची का रेप करने के बाद मर्डर कर दिया था।
mob hanged rapist in reyes  Bolivia
बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी और मामले की सुनवाई भी कोर्ट में होनी थी। लेकिन, भीड़ ने कोर्ट के फैसले का इंतजार भी नहीं किया और उसे बर्बर अपराध के लिए मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी वारदात का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
mob hanged rapist in reyes  Bolivia
- फोटो : daily mail
​डेली मेल की खबर के अनुसार भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां से  रेपिस्ट को जबरन बाहर निकाला। इसके बाद भीड़ ने उसके गले में रस्सी डाली और रोड पर बिना कपड़ों के घसीटा गया। लोगों में बच्ची के साथ हुए घिनौने अपराध का गुस्सा इस कदर भरा हुआ था कि उन्होंने आरोपी शख्स को फांसी दे डाली।
विज्ञापन
mob hanged rapist in reyes  Bolivia
- फोटो : daily mail
पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची इस इलाके की नहीं रहने वाली थी, वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए यहां आई थी। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 
mob hanged rapist in reyes  Bolivia
- फोटो : daily mail
पुलिस का कहना है कि भारी भीड़ होने की वजह से वो लोगों को रोक नहीं पाई, लेकिन इस मामले में जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed