{"_id":"582d527e4f1c1bf23c8fe4c6","slug":"mob-hanged-rapist-in-reyes-bolivia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेपिस्ट पर फूटा भीड़ का गुस्सा, बीच सड़क कपड़े उतारकर दी फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेपिस्ट पर फूटा भीड़ का गुस्सा, बीच सड़क कपड़े उतारकर दी फांसी
Thu, 17 Nov 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:11 PM IST
1 of 5
bolivia
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेयस के बोलिविया में 4 साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में घिरे एक शख्स पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने कपड़े निकालकर बीच सड़क उसे फांसी पर लटका दिया। बताते चलें कि आरोपी ने कथित तौर पर चार साल की बच्ची का रेप करने के बाद मर्डर कर दिया था।
2 of 5
बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी और मामले की सुनवाई भी कोर्ट में होनी थी। लेकिन, भीड़ ने कोर्ट के फैसले का इंतजार भी नहीं किया और उसे बर्बर अपराध के लिए मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी वारदात का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
3 of 5
- फोटो : daily mail
डेली मेल की खबर के अनुसार भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां से रेपिस्ट को जबरन बाहर निकाला। इसके बाद भीड़ ने उसके गले में रस्सी डाली और रोड पर बिना कपड़ों के घसीटा गया। लोगों में बच्ची के साथ हुए घिनौने अपराध का गुस्सा इस कदर भरा हुआ था कि उन्होंने आरोपी शख्स को फांसी दे डाली।
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : daily mail
पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची इस इलाके की नहीं रहने वाली थी, वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए यहां आई थी। पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
5 of 5
- फोटो : daily mail
पुलिस का कहना है कि भारी भीड़ होने की वजह से वो लोगों को रोक नहीं पाई, लेकिन इस मामले में जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।