{"_id":"5895815a4f1c1bda22e8098f","slug":"minor-serial-killer-arrested-by-police-who-murdered-aroung-thirty-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ आया नाबालिग सीरियल किलर, 30 लोगों का कर चुका है कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ आया नाबालिग सीरियल किलर, 30 लोगों का कर चुका है कत्ल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आया सीरियल किलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है, जो करीब 30 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। चौंका देने वाला ये सीरियल किलर महज 17 साल का है, लेकिन खूनी खेल की सनक इसमें सालों से समाई हुई थी। बताया जा रहा है कि उसने सिर्फ 12 साल की उम्र से ही लोगों को मारना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
दरअसल इस सीरियल किलर को कोलंबिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानून दाव-पेचों की वजह से सीरियल किलर की पहचान को गुप्त रखा गया है। हालांकि उसे फ्रीजोलीतो के नाम से पुकारा जा रहा है।
विज्ञापन
मीडिया खबरों के मुताबिक फ्रीजोलीतो को चार महीने तक लगातार खोजने के बाद पकड़ा गया है।
उसने हाल ही में कैली के एक शॉपिंग सेंटर में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी को अभी बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है और उसे 18 साल का होने पर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन