फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed his wife for sex holiday in Germany

लड़कियों संग मौज मस्ती की ऐसी सनक, पत्नी के कर दिए कई टुकड़े 

Mon, 21 Nov 2016 04:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
man killed his wife for sex holiday in Germany
होस्ट कोयिंग और ग्रेस - फोटो : Mirror.co.uk.in

जर्मनी में एक शख्स ने लड़कियों संग मौज-मस्ती के लिए पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। होर्स्ट कोयिंग (53) नाम के शख्स ने अपनी् पत्नी ग्रेस का बेरहमी से कत्ल करके उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस ने बताया कि खौफनाक वारदात को अंजमा देने के बाद पति कोयिंग हॉलीडे मनाने के लिए थाईलैंड चला गया।

विज्ञापन


हालांकि, इस खूनी मंजर को अंजाम देने वाले कोयिंग को पकड़ लिया गया है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने फटकार लगाते हुए कहा कि  कोयिंग ने इंसानियत को भी शर्मसार किया है। लेकिन, यह भी साफ कर दिया गया है कि वह सजा काटकर वह 74 साल की उम्र में जेल से बाहर आ सकता है।

विज्ञापन

कत्ल के दिन ऐसे किए लाश के टुकड़े

man killed his wife for sex holiday in Germany

मिरर की खबर के अनुसार सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि पति ने पत्नी ग्रेस की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की। कत्ल की रात आरोपी कोयिंग ने सोती हुई ग्रेस के ऊपर हथोड़े से हमला किया। खून से लथपथ ग्रेस तब रहम की भीख मांगती रही लेकिन कोयिंग हॉलीडे की सनक में इस कदर डूबा हुआ था कि वह उसे मौत के घाट उतार कर ही माना।

हत्या करने के बाद उसने लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके आठ टुकड़े किर और छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड निकल गया।

हत्या से पहले ही बुक करा दिया था होटल में कमरा

man killed his wife for sex holiday in Germany

मौज-मस्ती पर रवाना होने से पहले उसने पत्नी ग्रेस के अकांउट को खाली कर दिया और रवाना हो गया। करीब पांच हफ्तों तक कोयिंग थाइलैंड में छुट्टियां मनाता रहा। पुलिस ने बताया कि जाने से पहले उसने थाईलैंड में होटल का कमरा भी बुक करा रखा था। इस बीच पैसा खत्म हो जाने के बाद वह जर्मनी लौटा और यहां कर पुलिस ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed