{"_id":"570e58d94f1c1b984f4a6ab8","slug":"indian-origin-youth-killed-in-us-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की हत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय मूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानलेवा हमले में मृतक के साथ रहने वाला एक अन्य युवक भी गंभीर रुप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मृतक का नाम शनि पटेल है। शनि पटेल रुत्जर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वारदात को नेवार्क स्थित कैंपस अपार्टमेंट में अंजाम दिया गया। पटेल के साथ रहने वाले किराएदार का नाम नहीं बताया गया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावार पर उसकी नजर है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
रुत्जर विश्वविद्यालय नेवार्क समुदाय को लिखे पत्र में चांसलर नैंसी केंटर ने पटेल की मौत पर दुख व्यक्त किया।
कैंटर के मुताबिक मामले की तफ्तीश जारी है लेकिन यह कोई आम वारदात नहीं बल्कि यह बड़ा झटका है। कैंटर ने इस वारदात की घोर निंदा की और मृतक छात्र के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई।
विज्ञापन