फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian origin couple threatened in Canada says Will kill your children

कनाडाई ने भारतीय मूल के दंपती को दी धमकी, 'मैं तुम्हारे बच्चे को मार दूंगा’

Tue, 31 Jul 2018 05:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Indian origin couple threatened in Canada says Will kill your children
प्रतीकात्मक तस्वीर
कनाडा में नस्लवादी विचार रखने वाले एक श्वेत व्यक्ति ने एक भारतीय दंपती को परेशान किया। उसने उनसे चिल्लाकर ‘अपने देश लौट जाने’ को कहा और उनके बच्चों को ‘मार डालने’ की धमकी दी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस इसे नस्लीय हमला मानते हुए मामले की जांच कर रही है। ‘सीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार घटना गत रविवार की है। दंपती और 47 वर्षीय डेल रॉबर्टसन नाम के व्यक्ति का ओंटारियो के हैमिल्टन स्थित वॉलमार्ट सुपरसेंटर की पार्किंग में झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


यूट्यूब और फेसबुक पर मौजूद घटना की वीडियो में भारतीय उस व्यक्ति से पूछता दिख रहा है, ‘आप अपने बच्चों के लिए कैसा उदाहरण पेश कर रहे हो? यह वीडियो उसकी पत्नी ने रिकॉर्ड की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी बढ़ने पर रॉबर्टसन ने कहा, ‘मैं नस्लवादी हूं, मुझे तुम पसंद नहीं हो, मुझे वह (भारतीय की पत्नी) पसंद नहीं है।’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हारे बच्चों को मार दूंगा।’ दंपति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। रिपोर्ट के अनुसार हैमिल्टन पुलिस इसे नस्लीय हमला मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed