फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Husband chops off wife hair for not covering head at wedding in Pakistan

पाकिस्तान में पत्नी ने नहीं ढका सिर, पति ने काट दिए बाल

Sat, 30 Mar 2019 03:26 PM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 30 Mar 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Husband chops off wife hair for not covering head at wedding in Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के पेशावर में एक महिला के पति ने कथित तौर पर उसके बाल केवल इसलिए काट दिए क्योंकि एक शादी समारोह के दौरान उसने अपना सिर नहीं ढका था। इतना ही नहीं पीड़ित महिला के पति ने उसे शारीरिक यातना भी दी। 


loader

घटना पेशावर के माथरा इलाके की है। महिला ने इस घटना की शिकायत 21 मार्च को की थी। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह बीते महीने अपने पति के कजिन की शादी में गई थी। रिश्तेदारों से मिलते वक्त उसके सिर से दुपट्टा खिसक गया, यही उसके पति ने देख लिया। पीड़ित महिला का पति मलकंद अर्धसैनिक बल का सदस्य है।

पीड़ित महिला ने कहा कि जब वह घर आई तो उसके पति ने पहले उसे सिर नहीं ढकने को लेकर टोका। फिर उसे लात घूंसो से मारना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उसके पति ने बाद में कैंची ली उसके बालों को भी काट दिया।

महिला ने कहा कि उसने देरी से शिकायत इसलिए की क्योंकि उसके पति ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे मार देगा। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और अब आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले लाहौर से खबर आई थी कि एक महिला के पति ने अपने कर्मियों सहित कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ मारपीट की। सभी से उसके बाल भी काट दिए। वो भी इसलिए क्योंकि महिला ने सबसे लिए नाचने से इनकार कर दिया था। 

जार्जटाउन इंस्टीट्यूट वूमेन, पीस एंड सिक्योरिटी इंडेक्स में 153 देशों में पाकिस्तान 150वें स्थान पर है। इसमें दुनिया के उन पांच देशों का नाम भी शामिल है जो महिलाओं के लिए बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed