फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girls joining the world's most dangerous gang MS-13

दुनिया के सबसे खतरनाक गैंग एमएस-13 में शामिल हो रहीं लड़कियां

Tue, 08 May 2018 04:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Girls joining the world's most dangerous gang MS-13

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आपराधिक गैंग को कई बार दुनिया का सबसे खतरनाक गैंग कहा है। अब इस गैंग के बढ़ते अपराध नई चुनौती बनकर उभर रहे हैं। एक नई समस्या यह है कि अब गैंग में लड़कियां भी शामिल हो रही हैं। होम लैंड सिक्योरिटी के अधिकारी माइकल पैराडो के मुताबिक गैंग लड़कियों को निशाना बनाने के लिए बदनाम रहा है। कहते हैं कि जब कोई लड़की इनके शिकंजे में फंसती है तो यह रेप या मौत में से एक चुनने को कहता है। पर अब इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां शामिल हो रही हैं। वह भी खुद अपनी मर्जी से। 

विज्ञापन


गरीबी, बेघर, अकेलेपन और यौन उत्पीड़न से पीड़ित लड़कियां गैंग को अपना सहारा बना लेती हैं। इसमें से लड़कियां बेहद खतरनाक अपराध में शामिल हैं। हालांकि गैंग ज्यादातर लड़कियों का इस्तेमाल वेश्यावृत्ति और यौन गुलाम बनाने के लिए करता है। हालांकि कई बार लड़कियां गर्व महसूस करने के लिए गैंग में शामिल हो जाती हैं। 
विज्ञापन


किलर गर्ल 

हाल में एल साल्वेडर में गैंग के एक सदस्य वीनस इराहेता ने अपनी साथी डेमेरिस को 13 बार चाकू मारा था। इराहेता पर हत्या का केस चल रहा है। 
 

2003 में लड़कियों पर लग गई थी पाबंदी

Girls joining the world's most dangerous gang MS-13
वर्जिनिया में 2003 में 17 साल की एक लड़की ब्रेंडा पाज पर गैंग को धोखा देकर फेडरल अधिकारियों को सूचना देने का आरोप लगा था। गैंग ने बाद में उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ऐसे ही कुछ मामलों के बार गैंग में लड़कियों के शामिल होने पर पाबंदी लग गई थी। 

8  से 10 हजार सदस्य इस गैंग के अमेरिका में
30 से 50 हजार सदस्यों की संख्या दुनिया में
2 लाख नाबालिग अपराधी पकड़े गए 2012 के बाद से
33 फीसदी इसमें से लड़कियां थीं

1980 में हुई थी शुरुआत

कैलिफोर्निया के लॉस एजेंलिस में इस गैंग की शुरुआत हुई थी। इसके ज्यादातर सदस्य ज्यादातर ग्वाटेमाल, साल्वाडोर और मैक्सिको मूल के हैं। ये ड्रग, मानव तस्करी, हथियारों की तस्करी, अवैध अप्रवास, लूट, चोरी, हत्या, वेश्यावृत्ति और मारपीट जैसे अपराध में शामिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed