बार में शराब परोस रही युवती को गुंडों ने पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में एक ओर जहां पूरी दुनिया इबादत करने और एक-दूसरे के लिए अमन की दुआएं करने मशगूल हैं वहीं कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने से भी नहीं चूक रहे। बारटेंडर का कम कर रही एक मुस्लिम युवती की दो लोगों ने कथित तौर से पिटाई की।
इंडियाटीवीन्यूज के अनुसार, पिटाई करने वाले युवकों का मानना था कि युवती पवित्र महीने में रमजान में शराब परोसने का गुनाह कर रही थी।
पीड़िता ने फ्रांस के एक टीवी चैनल को बताया कि बारे में जब अकेली थी तब दो लोग वहां आ धमके। एक शख्स ने टेबल पर रखी बोतलों की ओर इशारा करते हुए कहा, 'तुम्हें रमजान में शराब परोसने पर शर्म आनी चाहिए।'
धक्का मारकर जमीन पर गिराया, लातों से मारा
पीड़िता ने बताया कि उसे गाली देते हुए दोनों लोग बाहर निकल गए, लेकिन एक आदमी वापस फिर आ गया और उसे धक्का मारकर जमीन पर गिर दिया। आरोपी ने उसे लातों से मारा।
पीड़िता ने घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि उसने कभी सोचा नहीं था कि आजाद खयालों वाले और स्वतंत्रता को तवज्जो देने वाले देश में किसी पर इस तरह का हमला हो सकता है।
पुलिस ने बार में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान कर ली है। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।