फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Exorcist rape and torture 16 year old Pakistani girl

लड़की को जिन्न के कब्जे में बताया, रेप किया और फिर मर गई तो कहा जिन्न ने मारा

Fri, 13 May 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 03:02 PM IST
सार

  • 'बुरी आत्माओं' ने लड़की की गर्दन की हड्डी तोड़ी
  • मां ने पुलिस में रिपोर्ट करने से मना किया

विज्ञापन
Exorcist rape and torture 16 year old Pakistani girl

विस्तार

पाकिस्तान में जादू टोना करने वाले एक बाबा का 16 साल की लड़की से चार दिन तक बलात्कार और शोषण करने का मामला सामने आया है। गर्दन की हड्डी टूटने से बलात्कार और शोषण के बाद लड़की की मौत हो गई। जादू टोना करने वाले ने लड़की की मां से  कहा 'बुरी आत्माओं' ने लड़की की गर्दन की हड्डी तोड़ी है।
विज्ञापन


जादू टोने पर यकीन करने वाली मां पेट और दिमागी परेशानी के इलाज के लिए लड़की को बाबा के पास ले गई थी। बाबा ने महिला से कहा तुम्हारी लड़की बुरी आत्माओं और जिन्न् के कब्जे में है।
विज्ञापन


जादू टोना करने वाले ने लड़की की मां से कहा लड़की को ठीक होने में चार दिन का समय लगेगा और इलाज मैं अपने घर पर ही करुंगा। बाबा लड़की को घर ले गया और अगले चार दिन तक लड़की के साथ शोषण और बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा ने चार दिन बाद मां को शव सौंप कर कहा कि लड़की की बुरी आत्माओं ने गर्दन तोड़ दी। इसके बावजूद लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट करने से मना कर दिया है। मां का कहना है यह खुदा की मर्जी है।


इस घटना  के बाद स्थानीय वकील फरीद और सामाजिक कार्यकरता डॉ रियाम ने ढोंगी बाबा के खिलाफ जांच की मांग की है। तीन हफ्ते पहले भी एक जादू टोना करने वाले बाबा मामला सामने आया था। बाबा लड़की को जख्मी हालत में अस्पाताल में छोड़कर भाग गया था। शादी के लिए अच्छे रिश्ते नहीं आने के कारण लड़की की बहन उसको बाबा के पास लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed