फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Charlie Sheen wished to sleep with Shane Warne's ex girlfriend

मशहूर अभिनेता ने जताई शेन वार्न की पूर्व प्रेमिका के साथ सोने की इच्छा, हुए शर्मसार

Wed, 22 Jun 2016 08:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
Charlie Sheen wished to sleep with Shane Warne's ex girlfriend
चार्ली शीन

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चार्ली शीन ने मशहूर क्रिकेटर शेन वार्न की पूर्व प्रेमिका लिज हर्ले के साथ सोने की इच्छा जताई है। चार्ली ने एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में यह ख्वाहिश जाहिर की है।

विज्ञापन


चार्ली के इस बयान से एक बार फिर विवाद खड़ा हो सकता है। क्योंकि जब से उन्होंने एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा किया तब से वह विवादों में हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर और लेग स्पिनर शेन वार्न की अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। शेन वार्न इस मामले में क्या कहते हैं यह भी देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन


इससे पहले चार्ली ने दावा किया था कि वह एचआईवी पॉजिटिव होने के बावजूद भी एक ब्रिटेन के एक कैबिनेट मंत्री की बेटी से शारीरिक संबंध बनाया था।

चार्ली को बेहद पसंद हैं लिज हर्ले

Charlie Sheen wished to sleep with Shane Warne's ex girlfriend
शेन वार्न की पूर्व प्रेमिका लिज हर्ले - फोटो : getty

मिड-डे के अनुसार, मिरर को ‌दिए साक्षात्कार में चार्ली ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया वह शेन वार्न की पूर्व प्रेमिका लिज हर्ले पर मरते हैं।

पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया कि वह दुनिया की किस महिला के सा‌‌थ सोना चाहेंगे तो उन्होंने तो उन्होंने बताया कि उन्हें मौका मिले तो वह शेन वार्न की पूर्व प्रेमिका लिज  हर्ले के सा‌थ सोना चाहेंगे।

लेकिन इसी बयान पर उनको मौके पर ही शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। हुआ यूं कि जिस मंच पर वह बोल रहे थे वहां बतौर दर्शक शेन वार्न भी मौजूद थे। चार्ली को यह बात पता नहीं थी।

लेकिन जैसी ही पता चला कि वह ऐसा विवादित बयान शेन वार्न के सामने ही दे रहे हैं वैसे ही वह झेंप गए और शर्मिंदगी में कुछ पल बोल नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed