फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   cases of abuses against transgenders in pakistan

यहां किन्नरों की जिंदगी है नरक, जानें वो वारदातें जहां हुए बर्बरता का शिकार

Wed, 11 Jan 2017 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
cases of abuses against transgenders in pakistan

पाकिस्तान में किन्नरों की बर्बर हालत के बीच लाहौर कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। लाहौर कोर्ट के फैसले के मुताबिक किन्नरों को जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए। कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने कहा कि साल 2017 की जनगणना में देश के किन्नरों को भी शामिल करना शुरू कर दिया जाएगा। जिसके मुताबिक ये किन्नर प्रोपर्टी में हिस्सा लेने के साथ-साथ वोट डालने का अधिकार पा सकेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने किन्नरों के अधिकार के लिए पहले भी कई निर्देश जारी किए थे। तब भी किन्नरों को पाकिस्तान में रेप, शोषण और हत्या का शिकार अक्सर होना पड़ता है। आईए बताते हैं वो वारदातें जिनमें उनके साथ रेप, और शोषण के कई मामले सामने आए।
विज्ञापन

 

किन्नर को मारी छह गोलियां, अस्पताल में नहीं मिला इलाज 

cases of abuses against transgenders in pakistan
transgender

अलीशा एक ऐसा ट्रांसजेंडर था जिसे छह बार गोली मार कर मौत के घाट उतारा गया। अलीशा, पख्तुन्खवा में किन्नरों के हक की लड़ाई लड़ने वाला नामी कार्यकर्ता था। हत्या के दिन हालात ये थे कि जब अलीशा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो कथित तौर पर टाइम से इलाज न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। अलीशा के दोस्त फरजाना जान ने बताया कि ट्रांसजेंडर होने की वजह से उसके साथी के साथ ऐसा दुर्रव्यवहार किया गया।

अलीशा की हत्या जिस प्रांत में की गई वहां अक्सर किन्नरों के साथ रेप, हत्या और शोषण की वारदातें सामने आती रहती हैं। यहीं अलीशा के साथ-साथ करीब पांच और किन्नरों को मौत के घाट उतारा जा चुका है और ये सभी किन्नरों कार्यकर्ता थे जो पाकिस्तान में किन्नरों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते थे।

कर्ज मांगा तो गोली से उड़ाया

cases of abuses against transgenders in pakistan

अलीशा के बाद लेन-देन के संबंध में एक दीदार नाम के किन्नर को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जाता है कि दीदार ने शहिद नाम के एक शख्स को अपना पैसा दिया हुआ था और वारदात के दिन वह उसके पास गई थी।

दीदार के मुताबिक उसने शहीद को 1 लाख रुपये उधार दिए थे, पर वह पैसा नहीं लौटा रहा था। जब दीदार ने अपना पैसा वापस मांगा तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन

किन्नर की पीठ को बेल्ट से किया लाल

cases of abuses against transgenders in pakistan

यही नहीं सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब पर भी पाकिस्तान में किन्नर के हालात पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें किन्नर को बेल्ट से पीटा गया था। दिल को दहला देने वाले इस वीडियो में किन्नर रहम की भीख मांगता रहा था लेकिन सनकी शख्स उसके पीठ पर बेल्ट की बरसात करता रहा। घटना पाकिस्तान के  सियालकोट क्षेत्र की है। हैवानियत से भरे इस वीडियो को देखकर लोगों में खासी नाराजगी देखी गई।

वीडियो में आरोपी ने किन्नर की गर्दन पर लात रखी हुई है और उसके दोनों हाथ बांधे हुए थे। इसके बाद वह उसका सूट ऊपर करके लगातार बेल्ट मारने लगा। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया।

पार्टियों में बुलाकर गन प्वाइंट पर किया जाता है रेप

cases of abuses against transgenders in pakistan

बता दें कि जिस प्रांत में अलीशा को मौत के घाट उतारा गया वहां करीब 45 हजार किन्नर रहते हैं। इनमें से ज्यादातर पार्टियों में डांस करते हैं, तो कुछ मंडली बनाकर पैसे कमाते हैं। इन्हीं वजहों से देश में किन्नरों को रेप, हत्या और यौन शोषण जैसे घिनौने अपराधों का शिकार होना पड़ता है। किन्नर कार्यकर्ता नसीम ने बताया कि किन्नरों को शादी-पार्टियों में बुला लिया जाता है और बाद में उनसे गनप्वांइट पर रेप किया जाता है। इनता ही नहीं किन्नरों से जबरन पैसे भी वसूल लिए जाते हैं। 2009 तक तो यहां किन्नरों के पास पहचान पत्र तक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed