फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Body of Indian origin dentist found in suitcase in Australia

भारतीय मूल की डॉक्टर की ऑस्ट्रेलिया में हत्या, सूटकेस में मिला शव

Wed, 06 Mar 2019 11:14 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 06 Mar 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Body of Indian origin dentist found in suitcase in Australia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय मूल की 32 वर्षीय महिला डेंटिस्ट ऑस्ट्रेलिया में मृत पाई गई हैं। उनके शरीर पर चाकू के निशान हैं। वह कुछ दिनों पहले सिडनी के व्यस्ततम क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। इस बात की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी है।


loader

न्यू साउथ वेल्स की पुलिस का कहना है कि प्रीती रेड्डी नाम की महिला डेंटिस्ट का शव ईस्टर्न सिडनी स्ट्रीट के कार पार्किंग इलाके में सूटकेस में मिला है। रेड्डी के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।  

रेड्डी को आखिरी बार रविवार को जियोर्ज स्ट्रीट के मैकडॉनल्ड में लाइन में खड़े देखा गया था। मंगलवार को पुलिस को उनकी गाड़ी किंग्सफोर्ड में मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी की गाड़ी में ही उनका शव एक सूटकेस में मिला। उनके शरीर पर कई बार चाकू से वार किया गया था। 

अधिकारियों का कहना है कि रेड्डी डेंटल कांफ्रेंस में शामिल हुई थीं और आखिरी बार उन्होंने अपने परिवार से रविवार सुबह 11 बजे बात की थी। उन्होंने अपने परिवार से कहा कि वह नाश्ते के बाद घर लौटेंगी, लेकिन जब वह नहीं आईं तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed