फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a teenager shot dead by woner for Knocking the wrong door in massachusetts

भूल से खटखटाया गलत दरवाजा तो घर के मालिक ने मार दी गोली

Tue, 19 Jul 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
a teenager shot dead by woner for Knocking the wrong door in massachusetts
- फोटो : NDTV

हथ‌ियारों के शौकीन अमेरिकी आज कल बात-बात में गोली मार रहे हैं। अपने दोस्त का घर भूल गए एक किशोर ने भूल से गलत दरवाजा खटखटाया तो घर के मालिक ने किशोर से दरवाजा खटकाने की वजह पूछे बिना ही उसे गोली मार दी।

विज्ञापन


मामला अमेरिका के मैसेचुसेट्स का है। शनिवार को दो किशोर आपस में मस्ती कर रहे थे तभी एक किशोर मौके से गायब हो गया। अपने दोस्त को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह उसका घर भूल गया क्योंकि पड़ोसी का घर भी करीब उसी प्रकार का था जैसे उसके दोस्त का था।
विज्ञापन


इसके बाद किशोर ने गलती से पड़ोसी के घर की बेल बजा दी। इस बेल के जवाब में घर के अंदर से अचानक फायर की आवाज सुनाई दी और किशोर के पेट में गोली लग गई। घायल किशोर सीढ़ियों से लुढ़ककर दरवाजे से नीचे गिर गया। लोग कुछ देर बाद उसे निकट के अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथ‌ियार रखने का शौकीन था आरोपी

a teenager shot dead by woner for Knocking the wrong door in massachusetts

पुलिस ने किशोर को गोली मारने के 42 वर्षीय आरोपी जैफरी लॉवेल को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लॉवेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। लेकिन इस प्रकार गोली मारने का सनसनीखेज मामला वहां के निवासियों में गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

जांच में पता चला है कि दो लड़के अपने दोस्त के घर के पास ही कुछ पी रहे थे। लेकिन जब एक किशोर कहीं छुप गया तो उसका दोस्त उसे ढूंढ़ने के लिए उसके घर गया लेकिन वह धोखे से पड़ोसी के घर की घंटी बजा दी जिसके लिए उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

पुलिस ने ने पाया है कि आरोपी लॉवेल हथ‌ियारों का बहुत‌ शौकीन था। वह हमेशा हथियारों के साथ ही फेसबुक में अपनी तस्वीर शेयर करता था।

किशोर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपी के वकील ने अदालत को बताया है कि लॉवेल ने पहले किशोर से बात करने कोशिश की लेकिन वह छुप गया। लेकिन जब कांच के टूटने की आवाज आई तो लॉवेल ने फायर की जिसके बाद किशोर के चिल्लाने की आवाज आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed