फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a leeds university student was killed in england

छात्र की ऐसे हुई रहस्यमयी मौत, पुलिस का भी चकरा गया सिर

Sun, 17 Sep 2017 01:42 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद Updated Sun, 17 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
a leeds university student was killed in england
Crime

इंग्लैंड के मेट्रोपोलिटन शहर पश्चिम यॉर्कशायर में एक छात्र की रहस्यमयी मौत हो गई है। छात्र ब्रिटेन की लीड्स बैकेट यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। 21 वर्षीय छात्र के चेहरे और शरीर पर अनगिनत गंभीर चोटों के निशान हैं।

विज्ञापन


छात्र की लाश शुक्रवार सुबह करीब 9.17 बजे लीड्स के हाइदे पार्क क्षेत्र में रॉयल पार्क एवेन्यू के बाहर पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि छात्र के शरीर और चेहरे पर इतने घाव हैं कि उसे पहचानना हो मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, घर के बाहर लाश मिली

मृत हैरी लॉकर गुरुवार की शाम को अपने दोस्तों के संग लीड्स सिटी सेंटर में पार्टी करने गया था और शुक्रवार को वापस घर के लिए निकला था। डिडेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर ने बताया कि हैरी के लीड्स सिटी सेंटर से निकलने के बाद से उसके मूवमेंट्स का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने लीड्स सिटी सेंटर के आसपास के लोगों से अपील कर केस में मदद मांगी है। वहीं, हैरी का परिवार उसकी मौत से पूरी तरह टूट चुका है। हैरी के परिजनों का कहना है कि शख्स ने एक संपूर्ण और समर्पित छात्र की हत्या की है।

उन्होंने हैरी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि वह एक समर्पित बेटा, भाई और अच्छा पौता था। हमे पर हैरी गर्व था। इस हादसे ने हमारे दिलों को तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed