फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram CM Oath Taking Live Lalduhoma Swearing-in Ceremony News Updates in Hindi

Mizoram CM Oath: मिजोरम में आज से लालदुहोमा की सरकार, पूर्व आईपीएस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Fri, 08 Dec 2023 11:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

Mizoram Chief Minister Lalduhoma Oath Taking Ceremony Live: मिजोरम के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने बुधवार को ही राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कर दिया था।

विज्ञापन
Mizoram CM Oath Taking Live Lalduhoma Swearing-in Ceremony News Updates in Hindi
लालदुहोमा - फोटो : Social Media

विस्तार

जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने राजधानी आइजोल में राजभवन परिसर में लालदुहोमा और अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को ही लालदुहोमा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कर दिया था। जेडपीएम ने राज्य की 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल कर एमएनएफ और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। 
विज्ञापन

जेडपीएम ने कैसे कायम किया 'जलवा'
पूर्व आईपीएस लालदुहोमा ने जोराम नेशनलिस्ट पार्टी नाम से एक दल बनाया, जिसके जरिए वे राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए। वहीं दूसरी ओर, राज्य के पांच अन्य छोटे दलों के साथ लालदुहोमा की पार्टी ने गठबंधन कर लिया। जिसके बाद वह गठबंधन राजनीतिक पार्टी में तब्दील हो गया, जो 2017 में जेडपीएम पार्टी के नाम से अस्तित्व में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कौन है पूर्व आईपीएस लालदुहोमा ?  
मिजोरम में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी जेडपीएम के अध्यक्ष लालदुहोमा मिजोरम के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। एक स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, 1972 से 1977 तक लालदुहोमा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री के प्रधान सहायक के तौर पर काम किया था। अपनी स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा दी। 1977 में आईपीएस बनने के बाद उन्होंने गोवा में एक स्क्वाड लीडर के तौर पर काम किया। तैनाती के दौरान उन्होंने तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी के तौर पर उनकी उपलब्धियां सामाचार पत्रों की सुर्खियां बनने लगी थीं। 1982 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया था। पुलिस उपायुक्त के रूप में विशेष पदोन्नति दी गई थी। राजीव गांधी की अध्यक्षता में 1982 एशियाई खेलों की आयोजन समिति के सचिव भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed