{"_id":"5c1bf520bdec2256de78ede4","slug":"zika-virus-pregnant-women-advised-not-to-go-to-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीका वायरस : गर्भवती महिलाओं को राजस्थान न जाने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जीका वायरस : गर्भवती महिलाओं को राजस्थान न जाने की सलाह
Fri, 21 Dec 2018 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
zika virus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की रोग नियंत्रण एवं संरक्षण से जुड़ी एक संघीय संस्था ने गर्भवती महिलाओं को राजस्थान न जाने को लेकर आगाह किया है। संस्था ने इसके लिए राजस्थान और उसके आसपास के राज्यों में जीका के मामलों में ‘असाधारण बढ़ोतरी’ का हवाला दिया है। रोग नियंत्रण एवं संरक्षण केंद्र्र (सीडीसी) ने जीका को लेकर द्वितीय स्तर का स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
एडवाइजरी में कहा गया है कि राजस्थान और उसके आसपास के राज्यों में जीका के मामलों में असाधारण बढ़ोतरी हुई है। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को जीका के खतरे वाले इलाकों में नहीं जाना चाहिए। इसमें कहा गया कि जीका विषाणु से संक्रमित कई लोगों में हल्के लक्षण होते हैं या वे बीमार नहीं पड़ते।
विज्ञापन
हालांकि गर्भावस्था के दौरान संक्रमण से शिशु में गंभीर जन्म दोष हो सकते हैं। सीडीसी अमेरिका की एक संघीय एजेंसी है जो स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय के तहत आती है।
विज्ञापन