फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   zakir Naik new approach, government ready to discharge him on condition of support in Kashmir

नाईक का नया पैंतरा, कश्मीर पर समर्थन की शर्त पर आरोपमुक्त करने को थी तैयार सरकार 

Sat, 11 Jan 2020 09:04 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 11 Jan 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
zakir Naik new approach, government ready to discharge him on condition of support in Kashmir
Zakir Naik - फोटो : ANI

विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए शनिवार को नया पैंतरा चलते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार ने उसे कश्मीर मुद्दे पर समर्थन करने को कहा था। इसके बदले सरकार ने भारत लौटने पर उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपमुक्त करने को कहा था।

विज्ञापन


नाईक ने अपनी पीआर टीम के जरिए जारी एक वीडियो कहा कि सितंबर में पीएम मोदी और गृहमंत्री के निर्देश पर सरकार के एक प्रतिनिधि ने उससे संपर्क किया और कश्मीर पर डील पेश की थी। जाकिर के मुताबिक कई घंटे चली मुलाकात में प्रतिनिधि ने कहा, वह सरकार और नाईक के बीच गलतफहमी दूर करेगा।
विज्ञापन


इसके बदले नाईक को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर सरकार का समर्थन करना होगा। नाईक ने बताया कि डील ठुकराने के बाद उसे पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ सार्वजनिक बयान जारी करने से भी रोका गया था। जाकिर तीन साल से मलयेशिया में छिपा है।  भारत ने उसे देश के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के मामले में भगोड़ा घोषित किया है। उसके खिलाफ ढाका की होली आर्टिसन बेकरी में जुलाई 2016 में धमाका कराने के मामले में भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed