{"_id":"59c5dbc94f1c1b9a688b6162","slug":"zakir-musa-has-warned-that-it-will-not-rest-until-it-liberates-occupied-hindustan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाकिर मूसा ने फिर उगला जहर, कहा- जब तक कश्मीर आजाद नहीं होगा चुप नहीं बैठूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाकिर मूसा ने फिर उगला जहर, कहा- जब तक कश्मीर आजाद नहीं होगा चुप नहीं बैठूंगा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
zakir musa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी और कश्मीर में अलकायदा की नुमांइदगी कर रहे जाकिर मूसा ने भारत के खिलाफ एक बार फिर आग उगली है। अंसार गजवत-उल-हिंद एक बयान जारी कर कहा है कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेगा जब तक हिंदुस्तान पर कब्जा नहीं कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जाकिर ने सभी मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की है। उसने कहा है कि जब तक इस्लामी शरीयत के हिसाब से इस्लामी खलीफा कश्मीर में स्थापित नहीं हो जाता तब तक वे अपने सुखों का बलिदान करें और हमारी इस लड़ाई में शामिल हों।
विज्ञापन
जाकिर ने 8 वीं शताब्दी का उदाहरण देते हुए कहा कि मुहम्मद बिन कासिम ने शरीयत शासन स्थापित करने के लिए उस समय सिंध के तत्कालीन हिंदू राजा को मार डाला था। अब समय आ गया है कि हम मुस्लिम भी एकजुट हों।
विज्ञापन
पढ़ें: पांच साल में बन गए कमांडर ये पांच मोस्ट वांटेड आतंकी
मुस्लिमों को एकजुट होने और एसा आर्मी ज्वाइन करने की अपील की है
उस समय अल सिंध भारत का हिस्सा था जो अब पाकिस्तान में है। उसपर मुहम्मद बिन कासिम का राज था वहां शरिया के हिसाब से शासन चलता था।कासिम उम्मयद खलीफा आर्मी का जनरल था। द्वीप में अल सिंध पहला ऐसा राज्य था जहां शरियत के हिसाब से राज-काज चलता था।
मूसा ने गजवत उल हिंद के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल अल हर्र पर मुस्लिमों को एकजुट होने और एसा आर्मी ज्वाइन करने की अपील करते हुए कहा है कि हम भी तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक हिंदुस्तान से स्वतंत्र नहीं हो जाते। इंटेलीजेंस सूत्रों ने कहा है कि मूसा का यह बयान अल हर्र मीडिया पर जारी किया गया है लेकिन इसके सोर्स की पुष्टि नहीं हो सकी है।
मूसा ने गजवत उल हिंद के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल अल हर्र पर मुस्लिमों को एकजुट होने और एसा आर्मी ज्वाइन करने की अपील करते हुए कहा है कि हम भी तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक हिंदुस्तान से स्वतंत्र नहीं हो जाते। इंटेलीजेंस सूत्रों ने कहा है कि मूसा का यह बयान अल हर्र मीडिया पर जारी किया गया है लेकिन इसके सोर्स की पुष्टि नहीं हो सकी है।