फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   YouTuber arrested who committed thefts and house break ins to fund his lavish lifestyle

Mumbai News: आलीशान जिंदगी जीने के लिए चोरी करने लगा यूट्यूबर, कई घरों में डाला डाका, पुलिस ने दबोचा

Fri, 27 May 2022 03:06 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 27 May 2022 03:06 AM IST
सार

आरोपी यूट्यूबर अभिमन्यु गुप्ता के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, धारदार हथियार, नकली आभूषण के साथ-साथ विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।

विज्ञापन
YouTuber arrested who committed thefts and house break ins to fund his lavish lifestyle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जो आलीशान जिंदगी जीने के लिए लोगों के घरों में चोरी करता था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे जिले के घरों को अपना निशाना शिकार बनाता था। मौके पर उसके पास से बड़ी संख्या में सामान मिला है।

विज्ञापन


आरोपी के पास मिली विदेशी मुद्रा
वीबी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिमन्यु गुप्ता (30) के रूप में हुई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था और उसके यूट्यूब, फेसबुक पर बड़ी संख्या में फोलॉवर हैं। साथ ही बताया कि अभिमन्यु गुप्ता के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, धारदार हथियार, नकली आभूषण के साथ-साथ विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।
विज्ञापन


एक घर से उड़ा दिए जेवर
उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते आरोपी अभिमन्यु उपनगर कुर्ला में एक बंद घर में घुस गया और सोने और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। चोरी का पता तब चला जब घर में रहने वाले लोग लौटे तो देखा कि उनके जेवर गायब हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज के बाद आरोपी की हुई पहचान
पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद्माकर पाटिल ने कहा कि घटना के बाद पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, लेकिन शुरुआत में गुप्ता की पहचान करने में विफल रहे क्योंकि उन्होंने टोपी और फेस मास्क पहन रखा था। लेकिन, एक जगह उसने अपनी टोपी और चेहरे का मास्क हटा दिया और उसकी पहचान टिकटॉकर अभिमन्यु गुप्ता के रूप में हुई।


पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा
आगे बताया कि फिर हमें सूचना मिली कि आरोपी कुर्ला आ रहा है, जहां हमने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने मुंबई क्षेत्र में 15 से अधिक घर तोड़ने की बात कबूल की है, जिनमें से चार कुर्ला में हैं। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम की जानी-मानी हस्तियों के साथ उसके वीडियो हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आरोपी ने कैसिनो में पैसे खर्च करने और महंगे कपड़े खरीदने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed