चलने लगा यूट्यूब, भारत सहित दुनियाभर में हुआ था ठप, कंपनी ने मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वेबसाइट यूट्यूब की परेशानी दूर कर ली गई है। बुधवार की सुबह यूट्यूब का सर्वर पूरी दुनिया में ठप हो गया था। किसी भी देश के इंटरनेट यूजर इस साइट का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान यूट्यूब की वेबसाइट खोलने पर या तो वेबसाइट ही नहीं खुल रही थी या वीडियो प्ले नहीं हो रहे थे।
सूचना मिलने के बाद यूट्यूब ने ट्वीट करके इसके लिए माफी मांगी। यूट्यूब ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हम वापस आ गए हैं। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। अगर आपको अभी भी कोई परेशानी आ रही है तो हमें सूचित करें।'
इससे पहले जब यूट्यूब डाउन हुआ था, तब भी यूट्यूब की ओर से ट्वीट किया गया था। यूट्यूब का कहना था कि 'यूट्यूब टीवी' और 'यूट्यूब म्यूजिक' नहीं चल रहे हैं। उसका कहना था कि जल्द ही इस परेशानी को ठीक कर लिया जाएगा और सूचना दी जाएगी।
हालांकि अभी तक यूट्यूब के बंद होने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दुनियाभर में यूट्यूब के डाउन होते ही सोशल मीडिया पर #YouTubeDOWN नाम से एक ट्रेंड बन गया। कई लोगों ने इसके स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए और कईयों ने मजेदार वीडियो भी शेयर किए।
It wasn't us 😅 #YouTubeDown. Disney's #RalphBreaksTheInternet coming to cinemas November 21. Learn more: https://t.co/w4OaTY3zS0 pic.twitter.com/CWivGo5MJ2
— Disney PH (@disney_phil) October 17, 2018
YouTube faces global outage, users post screenshots of internal error 500 message. pic.twitter.com/KLAfzjFoqr
— ANI (@ANI) October 17, 2018
We're back! Thanks for all of your patience. If you continue to experience issues, please let us know: YouTube https://t.co/7nYtA5eO07
— ANI (@ANI) October 17, 2018