{"_id":"672385233f00dc7a6e056b24","slug":"youth-were-carrying-onion-bomb-on-bike-sudden-explosion-occurred-men-died-and-other-injured-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: बाइक पर प्याज बम लेकर जा रहे थे युवक, अचानक हुआ धमाका, तीन युवकों की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: बाइक पर प्याज बम लेकर जा रहे थे युवक, अचानक हुआ धमाका, तीन युवकों की मौत, छह लोग घायल
Thu, 31 Oct 2024 06:55 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 31 Oct 2024 06:55 PM IST
सार
एलुरु जिले में बाइक पर दो युवक एक थैले में प्याज बम लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एक गली में पहुंची तो वहां गड्ढा होने से उसमें गिर गई। इस दौरान बाइक पर रखा बम से भरा थैला जमीन पर गिर गया और अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में बाइक पर प्याज बम लेकर जा रहे युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बम ले जाते वक्त बाइक एक गड्ढे से टकरा गई। इसके बाद बम फट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलुरु जिले में बाइक पर दो युवक एक थैले में प्याज बम लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एक गली में पहुंची तो वहां गड्ढा होने से उसमें गिर गई। इस दौरान बाइक पर रखा बम से भरा थैला जमीन पर गिर गया और अचानक विस्फोट हो गया। इसके बाद पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो गया। वहीं हादसास्थल के पास खड़े चार-पांच विस्फोट में घायल हो गए। कुछ लोग जान बचाते हुए भागे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखी भयावह तस्वीर
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें दोपहर 12 बजे के आसपास बाइक सवार दो लोग एक गली में जाते दिख रहे हैं। बाइक गली में चौराहे पर पहुंचती और उसमें विस्फोट हो जाता है। इसके बाद पूरे इलाके में धुआं-धुआं हो जाता है। साथ ही चारों ओर कागज के टुकड़े बिखरे होते हैं। विस्फोट के बाद चौराहे पर खड़े लोग भागते हैं।
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत
विस्फोट में बाइक सवार की मौत हो गई। उसके शव के टुकड़े काफी दूर जाकर गिरे। मृतक का नाम सुधाकर बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से हादसे में दो और लोगों की मौत हुई। जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पटाखा फैक्टरी में हुई थी दो लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के एक गांव में बुधवार को पटाखा निर्माण इकाई पर आकाशीय बिजली गिरने और उसके बाद आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी । पुलिस के मुताबिक सूर्यारुपलेम गांव के बाहरी इलाके में स्थित पटाखा निर्माण इकाई पर बिजली गिर गई। जिसके बाद वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस उपायुक्त (कोव्वुरु) जी देवकुमार के अनुसार, इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।