{"_id":"590452a84f1c1b9b09c0c56a","slug":"youth-topped-the-train-for-selfie-with-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक पर सेल्फी का चढ़ा ऐसा जुनून, रोक दी राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
युवक पर सेल्फी का चढ़ा ऐसा जुनून, रोक दी राजधानी एक्सप्रेस
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 29 Apr 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह दिल्ली रेल खंड पर पोरा रेलवे स्टेशन के निकट ‘सेल्फी विद राजधानी’ के लिए युवक ने लाल झंडी दिखाकर तीव्रगति से जा रही राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही युवक ने सेल्फी ली और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
चालक ने इंजन से उतर कर रेल ट्रैक व कोचों के चक्कों को चैक करने के साथ ही पूरे मामले से मुख्य नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। इसके चलते ट्रेन करीब 35 मिनट तक खड़ी रही। सियालदाह से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 12313 राजधानी एक्सप्रेस अपनी निर्धारित गति से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन करीब सुबह 11 बजे पोरा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तभी ट्रेन के चालक को रेल ट्रैक पर इशारे करते हुए एक युवक हाथ में लाल झंडी लेकर लहराते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
इस पर चालक ने खतरा भांपते हुए इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग करते हुए ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रुकते ही युवक ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और राजधानी एक्सप्रेस के साथ सेल्फी लेकर मौके से भाग गया। वहीं चालक ने फिर भी किसी खतरे को भांपते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को अगवत कराया।
विज्ञापन
राजधानी के रोके जाने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पोरा स्टेशन से टीम को भेजा गया। इसके साथ ही रेल चालक ने इंजन से उतर कर आगे चलकर ट्रैक को चेक किया और उसके बाद कोचों के चक्कों भी देखा कि कहीं चक्कों से चिंगारी तो नहीं उठ रही, परंतु चालक को ऐसा कुछ नहीं मिला। इस बीच पहुंचे रेल कर्मियों व आरपीएफ ने भी ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया। सबकुछ ठीकठाक मिलने के बाद ही गाड़ी को रवाना किया। इन सब में करीब 35 मिनट तक राजधानी ट्रैक पर खड़ी रही। इसके चलते गरीब रथ एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।