{"_id":"590429c64f1c1b342bc0c1b8","slug":"rbi-says-banks-can-not-refuse-scribbled-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI की दो टूक- बैंक नहीं कर सकते गंदे और लिखे नोट लेने से इंकार ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
RBI की दो टूक- बैंक नहीं कर सकते गंदे और लिखे नोट लेने से इंकार
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 29 Apr 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
sonam Gupta
- फोटो : social media
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरमान जारी कहा है कि बैंक गंदे नोट लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि आपको लिखे हुए नोट भी स्वीकार करने होंगे।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रिजर्व बैंक ने कहा कि ऐसे नोटों को बेकार नोट न माना जाए। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने यह फैसला हाल ही प्रात शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए नया आदेश जारी किया है। आरबीआई को की गई शिकायतों में कहा गया था कि बैंक ज्यादातर 500 और 20,00 रुपये के गंदे और लिखे नोट नहीं ले रहे हैं। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कर्जमाफी के लिए बैंकों से तीस तक मांगा गया डाटा
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कि बैंक ऐसे नोट स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद रिजर्व बैक ने अपने दिसबंर 2013 के आदेश की याद दिलाते हुए कहा कि गंदे नोट न स्वीकार करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बहरहाल साथ ही आरबीआई ने लोगों से यह भी निवेदन किया है कि नोटों पर कुछ लिखें नहीं।
आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद जब बैंक से 500 और 2,000 नए जारी किए गए थे, तब उसी शुरूआती समय में नोटों पर सोनम गुप्ता बेवफा है जैसी लिखी हुई नोट सामने आई थी। जिसके बाद यह अफवाह सामने आई थी कि नोट पर अगर कुछ भी लिखा है तो वह नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।