फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Youth Workers Thrown Shoes-Chappals on BRS MLA Rasamayi Balakishan News in Hindi

Telangana: बीआरएस विधायक पर चलाए जूते-चप्पल, अधूरे प्रोजेक्ट को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के

Mon, 14 Nov 2022 07:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Nov 2022 07:27 AM IST
सार

यह घटना रविवार को तेलंगाना के करीमनगर जिले के गन्नेरुवरम मंडल के गुंडलापल्ली गांव में हुई। बीआरएस के विधायक रसमयी बालकिशन गांव के दौरे पर गए थे। उसी दौरान सैकड़ों युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया।  

विज्ञापन
Congress Youth Workers Thrown Shoes-Chappals on BRS MLA Rasamayi Balakishan News in Hindi
करीमनगर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बीआरएस विधायक पर हमला - फोटो : video grab

विस्तार

तेलंगाना के करीमनगर जिले में अधूरी परियोजनाओं को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायक पर जूते-चप्पलों से हमला कर दिया। कई योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया। उग्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलप्रयोग कर खदेड़ा। 

विज्ञापन


यह घटना रविवार को तेलंगाना के करीमनगर जिले के गन्नेरुवरम मंडल के गुंडलापल्ली गांव में हुई। बीआरएस के विधायक रसमयी बालकिशन गांव के दौरे पर गए थे। उसी दौरान सैकड़ों युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया।  
विज्ञापन


क्षेत्र की सड़क को दो लेन की बनाने और अन्य परियोजनाओं को लागू करने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर एकत्रित हो गए और विधायक के खिलाफ धरना और विरोध प्रदर्शन करने लगे। विधायक ने इन परियोजनाओं का वादा किया था, लेकिन लंबे समय से ये अधूरी पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस ने जताया समर्थन
विधायक के खिलाफ युवक कांग्रेस के उग्र विरोध प्रदर्शन का करीमनगर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. कवमपल्ली सत्यनारायण ने समर्थन किया है। उधर, इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस युकां कार्यकताओं के खिलाफ केस दर्ज करने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed