{"_id":"593bbc934f1c1be92b9c7b70","slug":"youth-congress-workers-hurled-eggs-at-union-agriculture-minister-radha-mohan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री राधामोहन सिंह पर फेंके अंडे, दिखाए काले झंडे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भुवनेश्वर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री राधामोहन सिंह पर फेंके अंडे, दिखाए काले झंडे
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पांच किसानों की मौत से गुस्साए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की गाड़ी पर अंडे फेंके और उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस उपायुक्त सत्यव्रत भोई ने बताया कि इस संबंध में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ महारथी समेत पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब केंद्रीय मंत्री सरकारी गेस्ट हाउस से जतनी इलाके में ‘सबका साथ सबका विकास’ नामक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हालांकि मंत्री को अंडे नहीं लगे।राधामोहन सिंह शनिवार को उड़ीसा के दौरे पर थे।
मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में चल रहे किसान आंदोलन और किसानों पर की गई कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकताओं ने मंत्री का जबरदस्त विरोध किया। बता दें कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में बीते कई दिन से किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत्त हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में छह किसानों की मौत हो गई जिसके बाद किसानों के इस प्रदर्शन ने आंदोलन का रूप ले लिया।मंदसौर के अलावा मध्य प्रदेश के सीहोर, फंदा और कई जगहों पर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। फिलहाल देश के कई राज्यों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH Youth Congress workers hurled eggs at Union Minister Radha Mohan Singh's vehicle near Odisha state Guest house, 5 detained. pic.twitter.com/2NjBz8isFg
— ANI (@ANI_news) June 10, 2017विज्ञापन