कोलकाता मेट्रो में जोड़े की पिटाई के विरोध में युवाओं ने शुरू किया 'फ्री हग' कैंपेन
कोलकाता मेट्रो में एक युवा जोड़े के कथित रूप से गले लगने के आरोप में दमदम स्टेशन पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। ऐसे ही लोगों के खिलाफ स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए युवा लोगों को एक 'फ्री हग' कैंपेन चलाया है। युवा वहां लोगों को गले लगा रहे हैं। विरोध कर रहे युवाओं का कहना है कि किसी को गले लगाना स्नेह को दर्शाता है या दिखाता है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने उनकी पिटाई की है, उनका व्यवहार दिखाता है कि उनकी आंखों में दोष है।
Youngsters offer 'free hugs' to people outside Dum Dum metro station in kolkata', as a mark of protest against people who had reportedly beaten up a couple for hugging in the metro. Protesters say,'Hugging is not something visually perverted, it's a sign of affection' #WestBengal pic.twitter.com/Hr3UwVXfpY
— ANI (@ANI) May 2, 2018विज्ञापन
इस पर कोलकाता मैट्रो का कहना है कि वह जोड़े पर इस तरह के हमले की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई जिसमें स्पष्ट सबूत नहीं मिल पाए हैं कि उनके साथ ऐसा कुछ हुआ था।
गैरतलब है कि 30 अप्रैल को कोलकाता मेट्रो में एक युवा जोड़े के कथित रूप से अश्लील तरीके से गले लगने के आरोप में कुछ लोगों ने स्टेशन पर उनके साथ मारपीट की थी। हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान कुछ दूसरे सहयात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर बाहर निकाला।
इस वजह से की थी पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेट्रो में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक जोड़े के रवैये पर आपत्ति जताते हुए उनसे संयम रखने को कहा। लेकिन उल्टे युवक उस बुजुर्ग से भिड़ गया। वाद-विवाद बढ़ने के बाद दमदम स्टेशन पर मेट्रो से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान लड़की बीच बचाव में आई, पर कोई नहीं माना। घटना में लड़की भी चोटिल हुई। बाद में कुछ अन्य यात्रियों ने उस जोड़े को बचा कर स्टेशन से बाहर निकाला।
कपल को चलती मेट्रो में धमकी दी गई कि दमदम स्टेशन उतरो, पिटाई होगी। जैसी ही दमदम स्टेशन आया, कुछ लोगों ने लड़के को ट्रेन से नीचे खींच लिया। उस पर लात-घूंसे बरसाए गए। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए गए हैं। लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इस मामले में ट्विट किया है।