फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Young woman hacked to death in Kerala accused youth arrested within hours

Kerala: केरल में युवती की गला रेत कर हत्या, कुछ घंटे के अंदर आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 04:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कन्नूर (केरल)।
पीटीआई, कन्नूर (केरल)। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Oct 2022 04:44 AM IST
सार

पुलिस ने इस नृशंस हत्या के कुछ घंटे के भीतर ही पास के मननथेरी निवासी 25 वर्षीय आरोपी श्यामजीत को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता कुछ समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी।
 

विज्ञापन
Young woman hacked to death in Kerala accused youth arrested within hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी केरल के कन्नूर जिले के पनूर के पास शनिवार को एक 21 वर्षीय महिला फार्मासिस्ट की कथित तौर पर उसके पूर्व प्रेमी ने उसके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान विष्णुप्रिया के रूप में हुई है, जो दोपहर के करीब वलययिल स्थित अपने आवास पर खून से लथपथ और गले और हाथों पर गहरे घाव के निशान के साथ मृत पाई गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने इस नृशंस हत्या के कुछ घंटे के भीतर ही पास के मननथेरी निवासी 25 वर्षीय आरोपी श्यामजीत को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता कुछ समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसने कथित तौर पर बाद में रिश्ता खत्म कर लिया था और अफेयर को लेकर उनके बीच चल रहे विवाद ने उसे अपराध करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त विष्णुप्रिया घर पर अकेली थी क्योंकि परिवार के सदस्य एक रस्म के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। तलाशी अभियान और मोबाइल टावर लोकेशन्स की जांच के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति टोपी और नकाब पहने देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed