PM Modi: 'युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य', प्रधानमंत्री मोदी ने की नई पीढ़ी के योगदान की प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने 'स्टार्टअप इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्किल इंडिया' और 'अटल इनोवेशन मिशन' जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं ने स्टार्टअप, विज्ञान, तकनीक, खेल और नवाचार के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाया है।
विस्तार
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए मजबूती से काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों की एक खास बात यह रही है कि भारत के युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। 'स्टार्टअप इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्किल इंडिया' और 'अटल इनोवेशन मिशन' जैसी पहलों के जरिए एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हुआ है जो इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है'।
The NDA Government is one that is strongly working towards youth-led development. One of the defining features of the last 12 years has been the confidence with which India’s youth have pursued their aspirations.
विज्ञापन विज्ञापन
Through initiatives such as Startup India, Digital India, Skill…— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2026
उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन में से एक है और इनमें से कई सफलता की कहानियां हमारी युवा शक्ति लिख रही है, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से'। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा विज्ञान और तकनीक से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे।
India’s youth are making their mark across various sectors, from science and technology to manufacturing, space, semiconductors and drones. It is heartening to see young Indians contributing to areas that will shape the future of our nation and the world.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2026
Our youth have also…
खेल जगत में युवाओं ने प्रदर्शन को PM ने सराहा
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने खेल जगत में युवाओं ने प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का मान बढ़ाया है। कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में युवा भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार देश का गौरव बढ़ाया है'। पीएम मोदी ने कहा कि खेलों का मजबूत इकोसिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।