फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You will see increase in role of women in Armed forces said Army Chief  Bipin Rawat

भारत के साथ आने के लिए पाक को बनानी होगी धर्मनिरपेक्ष छवि : सेना प्रमुख

Fri, 30 Nov 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
You will see increase in role of women in Armed forces said Army Chief  Bipin Rawat

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। रावत ने कहा कि अगर भारत के साथ मिलकर रहना है तो उसे धर्मनिरपेक्ष देश बनना होगा। रावत ने पाकिस्तान पर बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान ने खुद को इस्लामी देश बना लिया है। अगर उन्हें भारत के साथ मिलना है, तो उन्हें खुद को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में विकसित करना होगा। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। अगर वे हमारी तरह धर्मनिरपेक्ष बनने के इच्छुक हैं तो उनके लिए ये एक मौका है। 

विज्ञापन


रावत ने आगे कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि भारत एक कदम उठाएगा तो हम दो कदम उठाएंगे। पर अगर पाक एक साकारात्मत कदम उठाएगा तो पहले हम ये देखेंगे कि जमीनी स्तर पर उस का क्या प्रभाव पड़ेगा। तब तक हमारे देश की स्पष्ट नीति होगी, आतंक और बातचीत एक साथ नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


सेना में महिलाओं की बढ़ोतरी को लेकर भी सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने बड़ा बयान दिया। रावत ने कहा कि आप जल्द ही सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका में वृद्धि देखेंगे। हमने अभी तक उन्हें अगली लाइन में खड़े होकर जंग लड़ने में शामिल नहीं किया है। हमें लगता है कि हम अभी तक इसके लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने आगे कहा कि पश्चिमी देश अधिक खुले मिजाज वाले हैं। लड़के और लड़कियां यहां बड़े शहरों में एक साथ काम कर रही हैं लेकिन सेना में शामिल होने वाले लोग केवल बड़े शहरों से नहीं आते। रावत ने कहा कि महिला अधिकारियों को भाषा अनुवादक और सैन्य कूटनीतिज्ञ में रखना ज्यादा फायदेमंद होगा। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed