फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Yogi model' govt in Karnataka if situation demands, says CM Bommai as BJP activist's murder sparks outrage

Praveen Nettar Murder: सीएम बोम्मई बोले, हालात की मांग रही तो कर्नाटक में भी लागू हो सकता है यूपी का योगी मॉडल

Thu, 28 Jul 2022 11:20 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Jul 2022 11:20 PM IST
सार

जिला भाजपा युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेत्तार की मंगलवार की रात तटीय जिले के बेल्लारे में उनकी ब्रायलर की दुकान के सामने बाइक सवार तीन लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
'Yogi model' govt in Karnataka if situation demands, says CM Bommai as BJP activist's murder sparks outrage
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि स्थिति की मांग होने पर देशविरोधी और सांप्रदायिक तत्वों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश का योगी मॉडल सरकार दक्षिण राज्य में भी लागू होगा। गुरुवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के प्रदर्शन के लिए सौ में से सौ अंक दिए। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के कारण इस मौके पर होने वाला बड़ा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


बोम्मई बोले, यूपी के लिए सीएम योगी ही सही 
बोम्मई ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति के लिए योगी आदित्यनाथ सही मुख्यमंत्री हैं। इसी तरह कर्नाटक में स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग तरीके हैं और उन सभी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर स्थिति की मांग हो तो कर्नाटक में भी योगी मॉडल लागू होगा। वह भाजपा और संघ परिवार समर्थकों के एक वर्ग की मांगों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। इन्होंने राज्य सरकार पर हिंदू कार्यकर्ताओं के जीवन की रक्षा के लिए खड़े नहीं होने का आरोप लगाते हुए योगी मॉडल का आह्वान किया है।  
विज्ञापन


उनके अनुसार, योगी मॉडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए मजबूत उपायों को दर्शाता है, जिसमें शरारती तत्वों और माफिया के खिलाफ बुलडोजर का उपयोग शामिल है। दक्षिण कन्नड़ जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मद्देनजर बोम्मई ने अपनी सरकार के एक वर्ष और भाजपा के तीन साल के कार्यकाल के लिए आज आयोजित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था, जिसमें 'जनोत्सव' शामिल था। इस मौके पर डोड्डाबल्लापुर में एक मेगा रैली होने वाली थी जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को शिरकत करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भाजपा युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेत्तार की मंगलवार की रात तटीय जिले के बेल्लारे में उनकी ब्रायलर की दुकान के सामने बाइक सवार तीन लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। सीएम बोम्मई ने कहा कि जांच जारी है और पांच टीमों का गठन किया गया है और टीमों को केरल भेजा गया है। हमें विश्वास है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और दंडित किया जाएगा जैसा कि इस साल की शुरुआत में शिवमोगा में हर्ष हत्याकांड में हुआ था। 

उन्होंने कहा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में कोई समझौता नहीं होगा। हमने राष्ट्र-विरोधी और सांप्रदायिक ताकतों के संगठित अपराध के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। बोम्मई ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और इसे बिगाड़ने वाली ताकतों को खत्म करने के संबंध में सरकार के सामने कुछ चुनौतियां हैं, यह चुनौती देश भर के राज्यों में मौजूद है और इस तरह की ताकतों ने पिछले 10 वर्षों में कर्नाटक में अपना सिर उठाया है।

कार्यकर्ता के परिवार से मिले बोम्मई
BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू (जिनकी हत्या कर दी गई) के परिवार से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मुलाकात की। कर्नाटक सरकार की ओर से 25 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया गया और हमने हमारी पार्टी की ओर से भी 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया है।

प्रवीण की हत्या में 15 से ज्यादा हिरासत में, दो गिरफ्तार
कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को भाजपा युवा विंग के नेता प्रवीण नेत्तार की हत्या के मामले में दक्षिण कन्नड़ जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश भगवान सोनवणे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हावेरी जिले के सावनूर निवासी जाकिर (29) और बेल्लारे के मोहम्मद शफीक (27) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि नेत्तार की हत्या की साजिश के पीछे दोनों आरोपी कथित रूप से शामिल हैं। इससे पहले जिले के सुलिया तालुक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा कि सभी कोणों से मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के तार पीएफआई से जुड़े होने की वजह से केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने गृहमंत्री अमित शाह से मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है। प्रवीण नेत्तार की हत्या के सिलसिले में 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

केरल कट्टरपंथियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह: केंद्रीय मंत्री राजीव
कर्नाटक में भाजपा युवा विंग कार्यकर्ता प्रवीण की हत्या के मामले में कर्नाटक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि केरल कट्टरपंथियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में इस्तेमाल बाइक का नंबर प्लेट केरल का है।

उन्होंने सीएम पी विजयन से पूछा कि क्या वह आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार कराने में कर्नाटक सरकार की मदद करेंगे। भाजपा सांसद के अनुसार, पीएफआई और एसडीपीआई जैसे कट्टरपंथी समूहों के लिए केरल सुरक्षित जगह बन गया है। वह जानते हैं कि उन्हें केरल सरकार द्वारा सुरक्षा मिल रही है, इसलिए अपराध की घटना को अंजाम देकर केरल में छुप जा रहे हैं। वहीं हत्या के मामले में पीएफआई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। 


युवक की चाकू मारकर हत्या
इस बीच मंगलुरु के बाहरी इलाके सूरथकल में गुरुवार शाम अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने कपड़ा दुकान के बाहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भाजपा युवा विंग के नेता प्रवीण नेत्तर के घर के दौरे पर थे, जिनकी बेल्लारे में हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान सुरथकल के पास मंगलपेटे निवासी मोहम्मद फाजिल के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मंगलवार रात जिले के बेल्लारे में भाजपा युवा विंग के नेता प्रवीण कुमार नेत्तर की हत्या के बाद हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed