फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Cabinet Expansion is on hold due to modi amit shah

इस माह नहीं होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, मोदी और शाह की वजह से फंसा पेंच

Tue, 10 Jul 2018 04:00 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Yogi Cabinet Expansion is on hold due to modi amit shah
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार इस महीने नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के व्यस्त कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई माह में सूबे की ताबड़तोड़ यात्रा के कारण मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम विचार विमर्श नहीं हो पाया है। शाह अब अगस्त में मंत्रिमंडल विस्तार पर माथापच्ची करेंगे। इस क्रम में वह मुख्यमंत्री, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सहयोगी दलों के साथ संवाद करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी नेतृत्व की योजना कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तत्काल बाद मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी देने की थी लेकिन कैराना और नूरपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद नेतृत्व ने विस्तार में सपा-बसपा को चुनौती देने वाली सोशल इंजीनियरिंग तैयार करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस क्रम में सूबे में 50 फीसदी वोट हासिल करने और सपा-बसपा को चुनौती देने वाले फार्मूले पर फिट बैठने वाले विधायकों की सूची तैयार की गई। इसी बीच शाह के देश भर में जुलाई अंत तक चलने वाला महा जनसंपर्क अभियान और मोदी की सूबे की ताबड़तोड़ यात्रा के कार्यक्रम के कारण इस पर अंतिम विचार विमर्श नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी 14-15 जुलाई को आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर, 21 जुलाई को शाहजहांपुर के बाद 29 जुलाई को लखनऊ का दौरा करने वाले हैं। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह ने 4 और 5 जुलाई को सूबे में प्रवास के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रारंभिक चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने सरकार और संगठन को पीएम के कार्यक्रम में जुटने का निर्देश देते हुए अगस्त में इस मामले में विस्तार से चर्चा की बात कही थी।
 
सहयोगी दलों पर निगाहें

पार्टी नेतृत्व की योजना मिशन-2019 के लिए अपने दोनों सहयोगियों अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को साधने की है। इसी के तहत शाह ने सीएम योगी के साथ मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के साथ चाय पर चर्चा की थी। 


नेतृत्व नहीं चाहता कि चुनाव से ठीक पहले सूबे में एनडीए में फूट का संदेश जाए। पटेल बिरादरी में पैठ रखने वाले अपना दल से पार्टी के समीकरण ठीक हैं। हालांकि शाह के दौरे के बाद अपना दल योगी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री पर पार्टी में फूट डालने की साजिश का आरोप लगा रही है। जबकि सुहेलदेव पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश राजभर लगातार बगावती तेवर अपना रहे हैं। पार्टी की रणनीति राजभर को मनाने की अंतिम कोशिश करने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed