फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Yogi adityanath swearing-in ceremony: BJP issued instructions to make it historic and grand event

एतिहासिक होगा योगी 2.0 शपथ ग्रहण समारोह: दो घंटे तक मंदिरों में बजेंगे घंटे, हर प्रमुख चौराहों पर लगेंगे होर्डिंग्स और बैनर

Mon, 21 Mar 2022 01:54 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:54 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक 25 मार्च को लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों, मंडल और शक्ति केंद्रों तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए बाकायदा जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सूची बनाकर प्रदेश मुख्यालय में भेजें, ताकि उसी अनुसार व्यवस्थाएं की जा सकें...

विज्ञापन
Yogi adityanath swearing-in ceremony: BJP issued instructions to make it historic and grand event
योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। ये तैयारियां ऐसी हैं कि शपथ ग्रहण वाले दिन उत्तर प्रदेश के हर जिले, शहर, तहसील कस्बे और गांव के मंदिरों में घंटे बजेंगे। आरतियां होंगी और लोक कल्याण के लिए पूजा-अर्चना होगी। यही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी मठ-मंदिरों से साधु-संतों को शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ आने का बुलावा भेजा गया है। पार्टी की ओर से यहां तक निर्देश दिए गए हैं कि लखनऊ आने वाले हर कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी पर झंडे लगा कर आना होगा। भारतीय जनता पार्टी शपथ ग्रहण समारोह को एक भव्य एतिहासिक समारोह के तौर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक लखनऊ में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों, मंडल और शक्ति केंद्रों तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए बाकायदा जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सूची बनाकर प्रदेश मुख्यालय में भेजें, ताकि उसी अनुसार व्यवस्थाएं की जा सकें। भाजपा के निर्देश के मुताबिक तय हुआ है कि जिस दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, उस दिन सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके के मंदिरों में लोक कल्याण के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के मुताबिक भारतीय हिंदू सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्यक्रम से पहले पूजा-अर्चना तो होती ही है, फिर योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण जैसा पुनीत कार्यक्रम हो तो कार्यकर्ता मंदिरों में लोक कल्याण के लिए पूजा-अर्चना करेंगे ही।

विज्ञापन

गाड़ियों पर झंडा लगाकर आएं कार्यकर्ता

शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पार्टी की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र से दो-दो कार्यकर्ताओं को एक दिन पहले यानी 24 मार्च को ही लखनऊ बुलवा लिया गया है। पार्टी ने निर्देश दिया है कि लखनऊ आने वाले सभी कार्यकर्ता जो अपने वाहनों से आ रहे हों, वह गाड़ियों पर झंडा लगाकर आएं। इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख चौराहों, बाजारों में होर्डिंग लगाने और उसे पूरी तरीके से सुसज्जित करने का भी निर्देश दिया गया है। भाजपा के एक प्रमुख नेता कहते हैं कि योगी सरकार का दूसरा कार्यकाल और उसके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों, शहरों, तहसीलों, कस्बों और गांवों तक के प्रमुख चौराहे होर्डिंग्स और झंडे-बैनरों से लकदक कर दिए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वर्ग के लोगों को लखनऊ बुलावा

भाजपा की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में पूरे प्रदेश के मठ-मंदिरों के साधु-संतों की सूची बनाकर उन्हें शपथ ग्रहण में लाने के लिए कहा गया है। इसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों से लेकर मंडल अध्यक्षों तक को दी गई है। भाजपा सिर्फ मठ मंदिरों के साधु-संतों को ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख वर्गों के लोगों को भी लखनऊ आमंत्रित किया है। जिसमें समाजसेवी, साहित्यकार, प्रोफेशनल्स, डॉक्टर, इंजीनियर समेत हर वर्ग और समुदाय के लोग शामिल हैं। लखनऊ पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रदेश कार्यालय से ही सभी लोगों के लिए आमंत्रण कार्ड और प्रवेश पत्र की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के मुताबिक 25 मार्च को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह एक एतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed