फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Adityanath meets PM Modi, JP Nadda, Amit Shah know all the updates

PM Modi-CM Yogi Meet: पीएम मोदी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुलाकात; अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिले

Sat, 19 Jul 2025 06:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 19 Jul 2025 06:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योोगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि नए पार्टी अध्यक्ष और यूपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Yogi Adityanath meets PM Modi, JP Nadda, Amit Shah know all the updates
पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और विजय सिंह से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मिले। यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके निवास पर मुलाकात की। ये बैठक एक शिष्टाचार भेंट थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नड्डा और मिजोरम के राज्यपाल से भी मिले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार मुलाकात की। ये बैठकें पार्टी और सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं। इसके अलावा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल (सेवानिवृत्त) विजय कुमार सिंह ने भी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’ में शिष्टाचार भेंट की।
 
बता दें कि इस वक्त भारतीय जनता पार्टी में व्यापक स्तर पर सांगठनिक फेरबदल होने वाले हैं। पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी को भी नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। सीएम योगी के इस दौरे को राज्य में नए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed