फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi Adityanath cm Shinde to join Mandaviya, Irani, Vaishnaw at WEF Davos meet

Davos: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी, बोम्मई, शिंदे, ये बड़े कारोबारी भी लेंगे हिस्सा

Wed, 21 Dec 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 12:56 AM IST
सार

स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में होने वाले कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मुखिया के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
yogi Adityanath cm Shinde to join Mandaviya, Irani, Vaishnaw at WEF Davos meet
cm yogi - फोटो : amarujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अश्विनी वैष्णव, सीएम बोम्मई और स्मृति ईरानी समेत 100 से अधिक भारतीय अगले महीने दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो 16-20 जनवरी, 2023 को होने वाले इस बैठक में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले उन्होंने 2018 में डब्ल्यूईएफ के इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। 2021 और 2022 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक को संबोधित किया था। 
विज्ञापन


इस बैठक में शामिल होने वाले दुनिया के अमीरों और शक्तिशाली लोगों की अंतिम सूची को अंतिम रूप देना बाकी है। हालांकि, स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में होने वाले कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और मुखिया के शामिल होने की उम्मीद है। जी20 शेरपा अमिताभ कांत भी हिस्सा ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 भारतीय कारोबारी भी हो सकते हैं शामिल
दावोस के स्विस स्काई रिसॉर्ट टाउन में होने वाली बैठक में गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी समेत करीब 100 भारतीय कारोबारी शामिल हो सकते हैं। अन्य कारोबारियों में कुमार मंगलम बिरला, एन चंद्रशेखरन, नादिर गोदरेज, अदार पूनावाला, सज्जन जिंदल, राजन एवं सुनील मित्तल, संजीव बजाज और सुदर्शन वेणु, नंदन नीलेकणि, रोशनी नादर मल्होत्रा, बायजू रविंद्रन और विजय शेखर शर्मा भी शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed