फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Adityanath attacks on Akhilesh Yadav, says former govt is responsible for Gorakhpur Tragedy

गोरखपुर हादसाः राहुल गांधी पर सीएम योगी ने कसा तंज, पिकनिक मनाने यहां न आएं

Sat, 19 Aug 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Written By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Written By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 19 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath attacks on Akhilesh Yadav, says former govt is responsible for Gorakhpur Tragedy
सीएम योगी
गोरखपुर में स्वच्छ उत्तर प्रदेश अभियान की शुरुआत करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर करारा हमला बोला। गोरखपुर अस्पताल में हुई त्रासदी पर बोलते हुए योगी ने कहा कि बच्चों की मौतों के लिए पुरानी सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


गोरखपुर को न बनाएं पिकनिक स्पॉट
इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट न बनाएं। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष आज गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) अस्पताल का दौरा करेंगे और मृतक बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


राहुल पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, ''दिल्ली में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा। गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, उसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए
'स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश' अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि साफ सफाई से ही हम बीमारियों से बच सकते हैं। योगी ने कहा कि इंसेफलाइटिस से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंदगी दूर करने से ही इंसेफलाइटिस मिटेगा। इस अभियान को लेकर योगी ने बड़ा ऐलान किया। योगी ने कहा कि गांव में हर परिवार को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए मिलेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हर गली-मोहल्ले में एक कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को सफाई अभियान के साथ जुड़ना होगा, तभी गंदगी और बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आज से 25 अगस्त तक यूपी के सभी जिलों में सघन स्वच्छता अभियान चलाएगी। इसमें प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
 
‘स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने गोरखपुर के अंधियारी बाग की सड़कों पर झाड़ू भी लगाई। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed