फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga Day: review meeting was held on programs organized on Yoga Day, Yoga will increase further in the world

Yoga Day: योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा बैठक, दुनिया में अब और बढ़ेगा योग

Tue, 02 Jul 2024 10:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 02 Jul 2024 10:24 AM IST
सार

आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के सम्मेलन कक्ष में आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव विश्वजीत कुमार सिंह मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन
Yoga Day: review meeting was held on programs organized on Yoga Day, Yoga will increase further in the world
Meeting - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे देश और दुनिया भर में आयोजित योग क्रियाओं के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष मंत्रालय के अधिकारियों समेत मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ योगा के निदेशक भी मौजूद थे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से समूचे देश और दुनिया भर में योग को आगे बढ़ाने और निरोग रहने के लिए धन्यवाद भी व्यापित किया गया। 

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के सम्मेलन कक्ष में आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव विश्वजीत कुमार सिंह मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आयुष विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूची दुनिया में योग का जिस तरह से विस्तार किया है, वह अद्वितीय है। अभी आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निरोगी काया के लिए पूरी दुनिया भर के करोड़ों लोगों ने एक साथ इस दिवस को मनाया। 
विज्ञापन


योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने कहा कि उनके संगठन से जुड़े देश और दुनिया भर के तमाम योग शिक्षक अगले साल आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। उनकी कोशिश है कि दुनिया भर के प्रत्येक व्यक्ति तक योग पहुंचा कर हर व्यक्ति को निरोगी बनाया जाए। कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग जगह पर आयोजित योग दिवस के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। इस समीक्षा बैठक में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक, डॉ. काशीनाथ समगंडी और डॉ. आईएन आचार्य से कार्यक्रम अधिकारी (योग चिकित्सा) भी  शामिल हुए। इस बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई। संयुक्त सचिव ने सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed