फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yes bank crisis, Rana Kapoor daughters ran a private club in India Bull

यस बैंक संकटः राणा कपूर की बेटियां इंडिया बुल में चलाती थीं प्राइवेट क्लब

Tue, 10 Mar 2020 05:19 AM IST
संजीव कुमार झा सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Yes bank crisis, Rana Kapoor daughters ran a private club in India Bull
राणा कपूर और उनकी बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की बेटियां भी व्यावसायिक रूप से काफी सक्रिय हैं। राणा की तीनों बेटियों ने मुंबई स्थित इंडिया बुल इमारत में एक प्राइवेट क्लब खोल रखा था, जिसमें सिर्फ उद्योगपतियों को ही सदस्य बनाया जाता था। अब ईडी इसकी जानकारी जुटा रहा है।

विज्ञापन


राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद यस बैंक घोटाले की कड़ियां खुलकर सामने आ रही हैं। उनकी बेटियां रोशनी, राखी और राधा की कंपनी दि थ्री सिस्टर इंस्टीट्यूशनल ने इंडिया बुल इमारत की 15वीं मंजिल पर ‘दि ए’ नामक प्राइवेट क्लब खोला था।
विज्ञापन


साल 2018 से खुले इस क्लब में निवेश के लिए लोगों को बुलाया जाता था और उद्योगपतियों को सदस्यता दी जाती थी। अब ईडी के अधिकारी इसकी तह तक जाना चाहते हैं। इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राणा की पत्नी और बेटी से भी हुई पूछताछ

ईडी के अधिकारियों ने राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर और बेटी रोशनी कपूर से भी पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने रविवार को रात 10 बजे से देर रात एक बजे तक बिंदू और रोशनी से पूछताछ की।



करीब तीन घंटे की पूछताछ में यह भी जानने की कोशिश की गई कि रोशनी ब्रिटिश एयरवेज से लंदन क्यों जाना चाहती थीं। रोशनी कपूर रविवार को लंदन जाना चाहती थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उन्हें रोक लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed