फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yechury urges prez to remove J&K&L HCs chief justice for speaking against Constitution

येचुरी की मांग: जम्मू कश्मीर-लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाएं, संविधान के खिलाफ बोलने का आरोप

Thu, 16 Dec 2021 05:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 16 Dec 2021 05:06 PM IST
सार

राष्ट्रपति कोविंद को लिखे पत्र में येचुरी ने दावा किया कि जम्मू को पांच दिसंबर को आरएसएस से संबंधित एक संगठन के कार्यक्रम में मित्तल ने भारतीय संविधान के खिलाफ बातें कहीं। 

विज्ञापन
Yechury urges prez to remove J&K&L HCs chief justice for speaking against Constitution
सीताराम येचुरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांग की कि वे जम्मू कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल को पद से हटा दें। उन पर कथित तौर पर भारतीय संविधान के खिलाफ बोलने का आरोप है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद को लिखे पत्र में येचुरी ने दावा किया कि जम्मू में पांच दिसंबर को आरएसएस से संबंधित एक संगठन के कार्यक्रम में मित्तल ने भारतीय संविधान के खिलाफ बातें कहीं। येचुरी ने कहा कि मीडिया में जस्टिस मित्तल का अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के एक सेमिनार में दिया गया भाषण व्यापक रूप से प्रकाशित हुआ था। इसमें उन्होंने कहा था कि संविधान की प्रस्तावना में धमनिरपेक्षता और समाजवादी शब्द शामिल करने से भारत की आध्यात्मिक छवि संकीर्ण हुई। 
विज्ञापन


येचुरी ने कहा कि जस्टिस मित्तल ने कथित तौर पर यह भी कहा कि कभी कभी हम हमारी जिद के कारण भी संशोधन लाते हैं। माकपा प्रमुख ने कहा कि एक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा देश के संविधान के खिलाफ बयान, वह भी एक मंच से जो खास विचारधारा का प्रचार करता है, एक अक्षम्य अपराध है। यह उनके द्वारा संवैधानिक कार्यों को करने के लिए ली गई शपथ का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा महासचिव ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि संविधान के संरक्षक और देश के प्रमुख के रूप में संविधान की पवित्रता और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए जस्टिस मित्तल को पद से हटाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed