{"_id":"61bb24d4063bdf5da05485ed","slug":"yechury-urges-prez-to-remove-j-k-l-hcs-chief-justice-for-speaking-against-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"येचुरी की मांग: जम्मू कश्मीर-लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाएं, संविधान के खिलाफ बोलने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
येचुरी की मांग: जम्मू कश्मीर-लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाएं, संविधान के खिलाफ बोलने का आरोप
Thu, 16 Dec 2021 05:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:06 PM IST
सार
राष्ट्रपति कोविंद को लिखे पत्र में येचुरी ने दावा किया कि जम्मू को पांच दिसंबर को आरएसएस से संबंधित एक संगठन के कार्यक्रम में मित्तल ने भारतीय संविधान के खिलाफ बातें कहीं।
विज्ञापन
सीताराम येचुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांग की कि वे जम्मू कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्तल को पद से हटा दें। उन पर कथित तौर पर भारतीय संविधान के खिलाफ बोलने का आरोप है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद को लिखे पत्र में येचुरी ने दावा किया कि जम्मू में पांच दिसंबर को आरएसएस से संबंधित एक संगठन के कार्यक्रम में मित्तल ने भारतीय संविधान के खिलाफ बातें कहीं। येचुरी ने कहा कि मीडिया में जस्टिस मित्तल का अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के एक सेमिनार में दिया गया भाषण व्यापक रूप से प्रकाशित हुआ था। इसमें उन्होंने कहा था कि संविधान की प्रस्तावना में धमनिरपेक्षता और समाजवादी शब्द शामिल करने से भारत की आध्यात्मिक छवि संकीर्ण हुई।
विज्ञापन
येचुरी ने कहा कि जस्टिस मित्तल ने कथित तौर पर यह भी कहा कि कभी कभी हम हमारी जिद के कारण भी संशोधन लाते हैं। माकपा प्रमुख ने कहा कि एक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा देश के संविधान के खिलाफ बयान, वह भी एक मंच से जो खास विचारधारा का प्रचार करता है, एक अक्षम्य अपराध है। यह उनके द्वारा संवैधानिक कार्यों को करने के लिए ली गई शपथ का उल्लंघन है।
विज्ञापन
माकपा महासचिव ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि संविधान के संरक्षक और देश के प्रमुख के रूप में संविधान की पवित्रता और न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए जस्टिस मित्तल को पद से हटाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें।