{"_id":"5a7a6c9a4f1c1b2d068b51e6","slug":"yashwant-sinha-says-he-will-not-leave-bjp-but-party-can-do-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंत सिन्हा बोले- मैं BJP नहीं छोड़ूंगा, पार्टी चाहे तो निकाल दे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यशवंत सिन्हा बोले- मैं BJP नहीं छोड़ूंगा, पार्टी चाहे तो निकाल दे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असंतुष्ट नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। अगर पार्टी चाहे तो उनको बाहर निकाल सकती है। सिन्हा का कहना है कि वे लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का प्रयास कर रहे हैं और इस बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री को कई पत्र भी भेजे हैं। लेकिन उन पत्रों का कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट पर एक सेमिनार में हिस्सा लेने आए पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बेरुखी के चलते ही सिन्हा ने राष्ट्र मंच का गठन किया है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने पलट कर सवाल किया कि मैं भाजपा क्यों छोड़ूं, यूपीए सरकार के शासनकाल के 10 वर्षों के दौरान विपक्ष में रहते मैंने काफी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे तो मुझे बाहर कर सकती है।
विज्ञापन