फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Xi tells Modi he saw 'Dangal', praises Indian films

नरेंद्र मोदी जी, हमने चीन में शानदार 'दंगल' देखी: चीनी राष्ट्रपति

Fri, 09 Jun 2017 10:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 09 Jun 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Xi tells Modi he saw 'Dangal', praises Indian films
pm modi
शंघाई सहयोग संगठन से अब हिंदुस्तान और पाकिस्तान भी जुड़ गए हैं। दोनों देशों को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में एससीओ सम्मेलन के दौरान सदस्य बनाया गया। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति ने भारतीय फिल्म दंगल की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि चीन में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही दंगल फिल्म को खुद भी देखा है और दंगल उन्हें बेहद पसंद आई है।
विज्ञापन


दंगल चीन में पांच मई को रिलीज हुई थी। उसने वहां पर कुछ रिकॉर्ड भी तोड़े। दंगल ने चीन में अबतक करीब एक हजार करोड़ की कमाई की है। अब भी फिल्म पूरे चीन में सात हजार स्क्रीन पर चल रही है। शी जिनपिंग ने मोदी से कहा कि दंगल चीन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जिनपिंग ने मोदी को बताया कि उन्होंने खुद भी वह फिल्म देखी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दंगल फिल्म महावीर सिंह फोगाट नाम के पहलवान पर बनी है। उन्होंने हरियाणा जैसी जगह में रहकर लोगों से अलग सोच रखते हुए अपनी बेटियों को अखाड़े में उतारा था। वह खुद अपनी बेटियों को ट्रेनिंग देते थे। इस फिल्म में महावीर सिंह फोगाट का किरदार मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने निभाया है। इस फिल्म ने भारत के साथ ही चीन में भी अपनी कमाई का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed