{"_id":"6161a17e8ebc3e05ad22d6ed","slug":"xavier-institute-of-management-8th-media-conclave-on-10-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजिल: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का मीडिया कॉन्क्लेव कल, चुनौतियों से पार पाने के तरीकों की मिलेगी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंजिल: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का मीडिया कॉन्क्लेव कल, चुनौतियों से पार पाने के तरीकों की मिलेगी जानकारी
Sat, 09 Oct 2021 07:34 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:34 PM IST
सार
‘कम्युनिके’ के आठवें संस्करण में जनसंपर्क के बदलते तरीके और डोमिनोज की तर्ज पर ब्रांड को शीर्ष पर रखने के फार्मूले बताने के लिए जाने-माने विशेषज्ञों का पैनल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर (एक्सआईएमबी) का वार्षिक मीडिया कॉनक्लेव ‘कम्युनिके-2021’ रविवार (10 अक्तूबर) को आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनसंपर्क जगत की नामचीन हस्तियां कोरोना काल जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी की ब्रांड वैल्यू को बनाए रखने और उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने का तरीका बताएंगी। अमर उजाला इस प्रतिष्ठित कॉनक्लेव का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
इस मकसद से हो रहा कॉनक्लेव
एक्सआईएमबी की मीडिया और पीआर इकाई (इलुमिनेटिक्स) द्वारा 10 अक्तूबर को ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे ‘कम्युनिके-2021’ का ध्येय वाक्य है– डोमिनो इफेक्ट पीआर: लोगों के हाथों में संचार। महामारी और सोशल मीडिया के दौर में विचार एवं ट्रेंड बिल्कुल डोमिनोज की तरह फैलते हैं और समाज में एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। इसे ध्यान में रखकर कॉनक्लेव की थीम भी रखी गई है। वैसे भी आज किसी कंपनी का सारा जनसंपर्क डाटा उपभोक्ताओं और हिस्सेदारों की अंगुली पर रहता है। ऐसे में उन्हें जोड़े रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
ये विशेषज्ञ देंगे अपनी राय
‘कम्युनिके’ के आठवें संस्करण में जनसंपर्क के बदलते तरीके और डोमिनोज की तर्ज पर ब्रांड को शीर्ष पर रखने के फार्मूले बताने के लिए जाने-माने विशेषज्ञों का पैनल मौजूद रहेगा। इसमें बर्गर किंग कॉर्पोरेशन के ब्रांड एवं कम्युनिकेशन हेड प्रशांत सुखवानी, एडफैक्टर्स पीआर कम्युनिकेशन कंसल्टेंट के निदेशक समीर कपूर, अर्बन कंपनी में पीआर एंड कम्युनिकेशन के असोसिएट डायरेक्टर भव्य शर्मा और ओगिल्वी के मैनेजिंग पार्टनर मुदस्सर हुसैन जैसे जनसंपर्क क्षेत्र के बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन