फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Writer Fatima Bhutto Seeks Release Of Indian Air Force Pilot Captured By Pakistan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट की रिहाई की मांग

Thu, 28 Feb 2019 09:22 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Writer Fatima Bhutto Seeks Release Of Indian Air Force Pilot Captured By Pakistan
Fatima Bhutto - फोटो : twitter

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती और लेखिका फातिमा भुट्टो ने बुधवार को पाकिस्तान की इमरान खान सरकार से भारतीय वायुसेना के उस पायलट को रिहा करने के लिए कहा, जिसे एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लेने का दावा किया है।

विज्ञापन

 
पायलट अभिनंदन को बुधवार को उस समय कथित रूप से पकड़ लिया गया जब वह अपने मिग 21 बाइसन विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे। हालांकि वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान की ओर गिरे। भारत ने जिस पायलट के लापता होने की बात कही थी, वह अभिनंदन ही थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फातिमा भुट्टो ने न्यूयार्क टाइम्स के लेख में लिखा कि मैं और कई अन्य युवा पाकिस्तानी हमारे देश से आग्रह करते हैं कि शांति, मानवता और प्रतिष्ठा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के एक संकेत के तौर पर भारतीय पायलट को रिहा कर दिया जाए, जिसे पकड़ा गया है।
 
फातिमा ने न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख में लिखा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु सैन्य शक्ति वाले देश हैं, जोकि 1947 में विभाजन के बाद से कई युद्ध कर चुके हैं। हमारी(पाकिस्तान की) सेना 1965, 1971 और 1999 युद्ध का सामना कर चुकी है। इन युद्धों के बीच सैकड़ों बार झड़पें हुई हैं, सीमा पार से हमले और आतंकवाद को गुप्त समर्थन के आरोप लगे हैं। 

'ट्विटर वार और सेलिब्रेशन से हतप्रभ हूं'

आगे लिखा है कि उन्होंने कभी अपने देश(पाकिस्तान) और पड़ोसी के बीच शांति नहीं देखा है। लेकिन इस बार की तरह परमाणु शक्ति वाले दोनों देशों के बीच ऐसा ट्विटर वार भी नहीं देखा है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि कैसे लोग अपने सोशल एकाउंट्स पर और जगह—जगह प्रदर्शन कर युद्ध जैसी स्थिति को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 


उन्होंने अंत में शांति का समर्थन करते हुए लिखा है कि उनकी पीढ़ी के नौजवानों ने पाकिस्तान में बोलने के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है और सबसे जरुरी चीज 'शांति' के लिए आवाज उठाते हुए उन्हें कोई डर नहीं। शांति!

(इनपुट: भाषा)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed