{"_id":"65ef0205c8a8ead19d09c5aa","slug":"wrestler-chandrahar-patil-joins-shivsena-ubt-in-the-presence-of-uddhav-thackeray-and-sanjay-raut-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पहलवान चंद्रहार पाटिल शिवसेना-यूबीटी में शामिल, कार्यकर्ताओं ने की दिल्ली भेजने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पहलवान चंद्रहार पाटिल शिवसेना-यूबीटी में शामिल, कार्यकर्ताओं ने की दिल्ली भेजने की मांग
Mon, 11 Mar 2024 06:40 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 11 Mar 2024 06:40 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के लिए चंद्रहार पाटिल की उम्मीदवारी की घोषणा पहले वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने की थी। वीबीए फिलहाल महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
पहलवान चंद्रहार पाटिल सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गए। वह पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि चंद्रहार पाटिल राज्य की शीर्ष कुश्ती प्रतियोगिता 'महाराष्ट्र केशरी' के दो बार के विजेता रह चुके हैं। वे उद्धव ठाकरे और संजय राउत की उपस्थिति में शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए।
जनता ने की चंद्रहाल को दिल्ली भेजने की मांग
भीड़ की तरफ से पाटिल को दिल्ली भेजने के नारे के बीच ठाकरे ने कहा, "चंद्रहार ने मुझसे कुछ संकेत देने को कहा था। मुझे लगता है कि आपलोगों ने पहले ही तय कर लिया है। फिर तो कोई भी इसे बदल नहीं सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "हमें सांगली से एक हाथ में कुंद गदा और दूसरी हाथ में जलती मशाल (ठाकरे की पार्टी का प्रतीत चिंह) वाला एक ताकतवर व्यक्ति को संसद में भेजने की जरूरत है। मैं चंद्रहार पाटिल को सांगली जिले का शिवसेना लोकसभा संयोजक नियुक्त करता हूं।" ठाकरे ने आगे बताया कि वे सांगली में प्रचार के लिए आएंगे।
वीबीए ने की थी चंद्रहार की उम्मीदवारी की घोषणा
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पाटिल की उम्मीदवारी की घोषणा पहले वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने की थी। वीबीए फिलहाल महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ बातचीत कर रही है। ठाकरे की यह घोषणा हाल ही में एमवीए के भीतर हुए समझौते के खिलाफ है। संजय राउत ने पांच मार्च को कहा था कि सीट बंटवारे के विवरण की घोषणा एमवीए सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। कांग्रेस जो फिलहाल एमवीए का हिस्सा है, ने कई बार सांगली सीट जीती है, लेकिन 2014 और 2019 में भाजपा ने जीत हासिल की है।