फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wreckage of missing IAF AN-32 aircraft found, teams would be flown to the site 

लापता एएन-32 का मलबा मिलने के बाद 13 लोगों की तलाश जारी, एयरड्रॉप किए गए जवान

Wed, 12 Jun 2019 01:47 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 12 Jun 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Wreckage of missing IAF AN-32 aircraft found, teams would be flown to the site 
लापता एएन-32 विमान का मलबा मिला - फोटो : social media

भारतीय वायु सेना ने आठ दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद मंगलवार को एएन-32 विमान का मलबा ढूंढ लिया। ये मलबा अरुणाचल प्रदेश के लीपो के उत्तरी क्षेत्र में मिला है। विमान में सवार 13 लोगों की तलाश के लिए भारतीय वायु सेना के 8-10 जवानों को दो हेलीकॉप्टर की सहायता से क्रैश साइट पर सफलतापूर्वक एयरड्रॉप किया गया है। 


loader

इस टीम में भारतीय वायु सेना, थल सेना और सामान्य पर्वतारोहियों शामिल हैं। मलबा घने जंगलों वाले इलाके में पाया गया है। दुर्गम पहाड़ी इलाके में मिले विमान के मलबे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें मलबा बिखरा हुआ दिख रहा है, आसपास के पेड़ जले हुए दिख रहे हैं। आशंका है कि विमान के क्रेश होने के बाद इन पेड़ों में आग लगी होगी। ये जगह चीनी सीमा के बेहद नजदीक है। 

विमान का मलबा जिस स्थान पर मिला है वह अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 के उड़ान मार्ग से करीब 15-20 किलोमीटर उत्तर की ओर है। 






खराब मौसम के कारण दो दिन से हवाई तलाशी अभियान में परेशानी आ रही थी, लेकिन सोमवार को फिर से इसे शुरू कर दिया गया था। इससे पहले शनिवार को वायुसेना ने विमान का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। 

विमान का मलबा मिलने पर भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया था कि मलबा टाटो के उत्तर पूर्व में करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर मिला है। लापता हुए विमान की तलाश में भारतीय वायु सेना के एनआई-17 हेलिकॉप्टर को लगाया गया था। सिंह के अनुसार अब विमान में सवार लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बता दें टाटो बीते दिसंबर में बनाए गए शी योमी जिले का मुख्यालय है। जो कि उत्तर में चीन से सटा हुआ है और अरुणाचल प्रदेश के सबसे सुदूर इलाकों में स्थित है। राज्य के अधिकारियों का कहना है कि मलबे वाली जगह के बारे में अभी ठीक से पता नहीं चल पा रहा है कि ये शी योमी में आती है या फिर पड़ोस के सियांग में। 

गौरतलब है कि सेना के एएन-32 विमान ने असम के जोरहाट बेस से तीन जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उड़ान भरी थी। जिसके बाद ये लापता हो गया। इसमें 13 लोग सवार थे। एएन-32 विमान का अरुणाचल प्रदेश से जमीनी स्त्रोतों से अंतिम संपर्क तीन जून को दोपहर एक बजे हुआ था। विमान की तलाश में वायु सेना, सेना, जिला और स्थानीय प्रशासन सघन तलाशी अभियान चला रहे थे।

हेलीकॉप्टर और सी-130जे विमान दिन में खोजी अभियान चला रहे थे, जबकि यूएवी व सी-130जे विमान रात में अभियान जारी रख रहे थे। सेना, आईटीबीपी, राज्य पुलिस और स्थानीय लोग लगातार जमीन पर इसकी तलाश कर रहे थे। 

नई दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि विमान का मलबा मिलने और घटनास्थल को देखने से ऐसा लग रहा है कि ये पहाड़ों पर क्रैश हुआ है। लेकिन सारी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही मिल पाएगी। ये जांच विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही पूरी हो पाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed