फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wreath laying of Indian Army soldiers lost their lives in Galwan Valley clash, Government released list of martyred soldiers

शहीद हुए 20 जवानों के नामों की सूची जारी, सबसे ज्यादा बिहार रेजिमेंट के

Thu, 18 Jun 2020 08:17 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 18 Jun 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Wreath laying of Indian Army soldiers lost their lives in Galwan Valley clash, Government released list of martyred soldiers
शहीदों के नाम - फोटो : Amar Ujala Graphics

चीन के साथ लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। देर रात सेना से 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की। आज सेना की ओर से सभी शहीदों के नामों की सूची जारी कर दी गई। 

विज्ञापन

किस रेजिमेंट से कितने शहीद

16 बिहार रेजिमेंट: 12 शहीद
3 पंजाब रेजिमेंट: तीन शहीद
3 मीडियम रेजिमेंट: दो शहीद
12 बिहार रेजिमेंट: एक शहीद
81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी: एक शहीद
81 फील्ड रेजिमेंट: एक शहीद

16 बिहार रेजिमेंट: 12 शहीद, इन राज्यों से थे 

  • सिपाही कुंदन कुमार - सहरसा, बिहार
  • सिपाही अमन कुमार - समस्तीपुर, बिहार
  • दीपक कुमार - रीवा, मध्यप्रदेश
  • सिपाही चंदन कुमार - भोजपुर, बिहार
  • सिपाही गणेश कुंजाम - सिंहभूम, पश्चिम बंगाल
  • सिपाही गणेश राम - कांकेर, छत्तीसगढ़
  • सिपाही केके ओझा - साहिबगंज, झारखंड
  • सिपाही राजेश ओरांव - बीरभूम, पश्चिम बंगाल
  • सिपाही सीके प्रधान - कंधमाल, ओडिशा
  • नायब सूबेदार नंदूराम - मयूरभंज, ओडिशा
  • हवलदार सुनील कुमार- पटना, बिहार
  • कर्नल बी. संतोष बाबू - हैदराबाद, तेलंगाना

3 पंजाब रेजिमेंट: तीन शहीद

  • सिपाही गुरतेज सिंह - मनसा, पंजाब
  • सिपाही अंकुश - हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
  • सिपाही गुरविंदर सिंह - संगरूर, पंजाब

3 मीडियम रेजिमेंट: दो शहीद

  • नायब सूबेदार सतनाम सिंह - गुरदासपुर, पंजाब
  • नायब सूबेदार मनदीप सिंह - पटियाला, पंजाब

12 बिहार रेजिमेंट: एक शहीद

  • सिपाही जयकिशोर सिंह - वैशाली, बिहार

81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी: एक शहीद

  • हवलदार बिपुल रॉय  - मेरठ, उप्र

81 फील्ड रेजिमेंट: एक शहीद

  • हवलदार के. पालानी - मदुरै, तमिलनाडु
विज्ञापन


लेह में शहीदों को श्रद्धांजलि
वहीं, बुधवार को लद्दाख में सेना ने शहीद जवानों का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन सेना द्वारा लेह के आर्मी अस्पताल में किया गया। इस दौरान इलाके में सेना के हेलिकॉप्टर को निगरानी करते भी देखा गया। गौरतलब हो कि, चीनी सैनिकों के साथ सीमा पर हुई झड़प में 20 जवान शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक, सीमा पर हुए खूनी संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद पूरे इलाके में सेना ने सतर्कता तथा चौकसी बढ़ा दी है। चीन सीमा पर 45 साल बाद इस तरह की हुई यह पहली घटना है। इससे पहले 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में संघर्ष हुआ था जिसमें चार जवान शहीद हुए थे।

अमर उजाला के इन पाठकों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

देश के वीर सपूतों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।
चंद्र मोहन

भारत माता की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले हमारे भारतीय सेना के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।
रजत कुमार

हम इन वीरों के बलिदान के लिए शत् शत् नमन करते हैं।
डियर रैंचो

जय हिंद वंदे मातरम्
पूरन सिंह

देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को शत् शत् नमन..जय हिंद
जितेंद्र शर्मा

जय हिंद
जितेंद्र कुमार

मरने के बाद भी जिसके नाम मे जान हैं,
ऐसे जाबाज़ सैनिक हमारे भारत की शान हैं
देश के उन वीर जवानों को सलाम
जय हिंद

अंकुश जायसवाल

देश की खातिर जीते हैं जो देश की खातिर मरते हैं
नमन उन्हीं को करते हैं हम, नमन उन्हीं को करते हैं।

मुकेश शर्मा

गलवां घाटी में शहीद हुए सभी जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
जय हिंद

दौलत बिष्ट

वीर सपूतों को शत् शत् नमन।
तारा दत्त

भारत मां के वीर सपूतों को शत् शत् नमन। देश आपकी कुर्बानी को खाली नहीं जाने दे, यही दुआ है। भगवान परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति प्रदान करें। 
जय हिंद की सेना

मनोज शर्मा

भारत के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। भगवान सभी वीर सपूतों की आत्मा को शांति प्रदान करे।
लोकेश भारद्वाज

मैं सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश को उन पर गर्व है।
अब्दुल रहीम खान

गलवां घाटी के अमर शहीदों को नमन
आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

सुरेंद्र कुमार

भावभीनी श्रद्धांजलि। हमारे प्यारे वतन को बचाने में हमारे वीर जवानों ने अपना सबकुछ लुटा दिया ओम शांति ओम
एडवोकेट हितेश

LAC पर शहीद हुए हमारे जवानों को शत् शत् नमन
बाबूराज यादव

देश के जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और इनका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सूरज प्रताप

मेरे देश के वीर सपूतों सत्त सत्त नमन।
मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि मेरे देश के वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए।

अंकित राठी

वीर जवानों को सलाम
समीर प्रताप

शहीदों के परिवार को मेरा शत् शत् नमन।
शमशेर अली

वंदे मातरम् जय हिंद। देश को आप पर नाज़ है। भारत माता की जय
हेमंत शर्मा

ईश्वर इन अमर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा इनके परिवारों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हरिओम शांति
सचिन तोमर

वीर भूमि के वीर जवानों की शहादत को शत् शत् नमन, वंदन। जय हिंद, जय हिंद की सेना।
दुर्गेश नौटियाल

गलवां घाटी में शहीद जवानों को कोटि कोटि नमन करते हैं।
रविंद्र सिंह

अरे चीनियों सुनो, अब फाड़ेंगे तेरी छाती को।
धोखे से तूने लाल कर दिया मेरी गलवांघाटी को।
भारत मां के लाल तुम्हे जब काटेंगे, क्या क्षण होगा।
रण की चंडी जाग गई है, अब तो केवल रण होगा।।
जय श्री राम, दादा कृष्ण चन्द्र की जय।
धोखे बाजों सुनो मौत तुम्हारी निश्चित तय।।
जय हिन्द जय भारत जय जवान जय किसान।

दिलों की नफरत को निकालो, वतन के इन दुश्मनों को मारो, ये देश है खतरे में ए-मेरे-हमवतन, भारत मां के सम्मान को बचालो..

समय रात का था वो तो अंजान थे।
मानते पड़ोसी जिन को वो तो धोखेबाज थे।
हमने हमेशा शान्ति चाही दोनों देशों के मध्य,
वो तो खंजर ही खोंफ गए हमारी पीठ पर।
हम भी लड़े अपनी देश की रक्षा की खातिर,
मार गिराया दुश्मनों को और बलिदान हुए आखिर।
भारत माता पर कभी आंच नहीं आने देंगे।
अपनी मातृभूमि की खातिर प्राण भी दे देंगे।
भारतीय_सेना
गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

सर झुके बस उन की शहादत में, 
जो शहीद हुए हमारी हिफाज़त में !
शहीदों को कोटीश: नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि

फिर उड़ गयी नींद यह सोचकर,
सरहद पर बहा वो खून मेरी नींद के लिए था !
गलवां घाटी में हुए समस्त शहीदों की शहादत को कोटीश: नमन

लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर
कोई जो उठाएगा आँख हिन्दुस्तान पर...
मेरे_देश_के_वीर_जवानों_को_नमन...

इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर की है जिस की हिफाजत हमने
ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना !!
वीर सैनिकों की शहादत को कोटीश: नमन, जयहिंद

झुक के सलाम करो जिन के हिस्से में ये मुकाम आया हैं!
खुशनसीब हैं वो जिसका खून देश के काम आया हैं!

मैं एक व्यापारी हूं, मैं अपने देश की सेना के वीर शहीदों को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने स्तर से सभी चीनी सामानों को आज से बेचना खरीद ना बंद करता हूं।
हिन्दी चीनी बाय बाय। भारत माता की जय। वीर शहीद, अमर रहें

मेरे देशवासियों अब समय आ गया है अपने अंदर देशभक्त होने की भावना को जागृत करने का सिर्फ तीन या पाकिस्तान की बुराई करने से कुछ नहीं होगा, जब तक हमारे मन में अपने देश के प्रति प्रेम नहीं होगा, जिन वीरों ने बलिदान दिया है, उनको मेरी तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि उनके माता-पिता उनके परिवारजनों को ईश्वर इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें, जय हिंद जय भारत

 

उस देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता।
जिस देश की सरहद पे निगह बान हैं आंखें।।
वीरगति को प्राप्त मां भारती के अमर सपूतों को कोटि कोटि नमन।

शहीदों को नमन! सेना पर सवाल न करें,
आज आप सही सलामत खड़े हैं क्योंकि हम से पहले हमारे जवान खड़े हैं, हर बाधा को उत्त्पन्न होने से पहले ही समाप्त कर देते हैं।
असली श्रद्धांजलि "टूर ऑफ ड्यूटी" से ही दे पाऊंगा।

-अनुराग दीक्षित

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
शान न इसकी जाने पावे
चाहे जान भले ही जावे
विश्व विजय करके दिखलावे
तब होवे प्रणपूर्ण हमारा...
जय हिन्द

देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले महान वीर सैनिकों को गौतमबुद्धा समिति व्यासपुर मिर्जापुर उत्तर प्रदेश की तरफ से सत-सत नमन।

नमन है ऐसे वीरों कोजय हिंद एक बार सरकार बोल दे बस बॉर्डर पे जाने के लिए फ्री में सेवा करूँगा देश की। मेरा भारत महान

हम चैन से सो पाए इसलिए ही वो सो गया,
वो भारतीय फौजी ही था जो आज शहीद हो गया.
-जयहिन्द

है नमन उनको कि जिन के सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं।

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।

अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
हमें बहुत ही गहरा सदमा लगा है
जिसे हम वयक्त नहीं कर सकते
वीर योद्धाओं को सत-सत नमस्कार उनके पंचतत्व से धरती माँ भी गर्व करेंगी।


हमें अपने जवानों के खोने का दुःख है, लेकिन उनकी वीरता पर गर्व है।
देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले इन वीरों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

भारत के वीर सपूतों, उनके द्वारा प्रदर्शित असाधारण शौर्य को,
मेरा शत-शत नमन
जय जवान
अमर जवान
-जय हिंद

माँ भारती के उन सभी 20 सपूतों को कोटि-२ नमन जिन्होंने देश की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भरलो पानी,
जब घायल हुआ हिमालय खतरे में पड़ी आजादी,
जो शहीद हुए हैं, जरा याद करो कुर्बानी।
-जय हिंद


अल्लाह, सभी शहीद भाइयों की आत्मा को शांति दे। हमारे शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।

वे हमारे भविष्य के लिएअपना आज दे रहे हैं । सेना के लिए एक बड़ा धन्यवाद।

हर उस जवान को सलाम जिन्होंने भारत की सीमाओं और सम्मान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर शहीद हुए वीर सिपाहियों की आत्मा को शांति दे और परिवार वालों को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- ॐ शांति ॐ।

हे भारत माता के अमर सपूतों आपको हम दिल से श्रद्धांजलि देते हैं, हमें आप पर गर्व है, आपने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की वरदान दे दिया हम आपको सलूट करते हैं।

मैं मौल्वी तौहीद हुसैन फैजावादी
मेरा सलाम उन शहीदों को जो हमारी हिफाजत के लिए शहीद हो गए और मुझे बहुत अफसोस है, अपने घरवालों की फिक्र किए बिना।

सच्चे हीरो कभी नहीं मरते, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
जय हिंद, जय भारत

भगवान सभी शहीदों की आत्मा को शांति दे। उनके परिवारों को लड़ने की ताकत दे। 
-ऊँ शांति, जय भारतीय सेना

लद्दाख़ में LAC पर हिसंक झड़प के कारण 20 अमर जवान सपूतों के शहीद होने का समाचार अत्यंत विचलित कर देने वाला है, परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि भारत के वीर सपूतों की दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
-जय भारतीय सेना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed