फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   worst floods in a decade, about 3.4 crore people are affected

बाढ़ से 10 सालों में सबसे बदतर हालात, 3.4 करोड़ लोग हुए प्रभावित

Wed, 06 Sep 2017 08:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 06 Sep 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
worst floods in a decade, about 3.4 crore people are affected

देशभर में इस साल बाढ़ का कहर पिछले एक दशक में सबसे भयानक रहा है। इस साल बाढ़ के चलते 280 जिले के 3.4 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट की माने तो बाढ़ के चलते 3 लाख हेक्टेयर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। लगभग 8 लाख घर और 16,000 स्कूल इससे प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्र भी बाढ़ से प्रभावित चल रहे हैं और लोगों की मदद के लिए उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


रिकॉर्ड बताते हैं कि 2007 से अबतक देश में बाढ़ के कारण सबसे बूरे हालात पैदा हुए हैं। इससे पहले 2007 में ऐसी बाढ़ आयी थी, उस वक्त लगभग 4.1 करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे। पिछले कुछ दिनों में लोगों को बाढ़ से राहत मिली है। यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में नदियों का बहाव सामान्य हुआ है और बारिश भी कम हो गई है। हालांकि असम और आसपास के इलाकों में अभी भी बाढ़ जैसे ही हालात हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आमिर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से लगाई गुहार


गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में जारी बाढ़ के कहर से निपटने के लिए केंद्र सरकार 87 बिलियन डॉलर की लागत से नदियों को आपस में जोड़ने का प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट का मकसद देश को सूखे और बाढ़ से मुक्ति दिलाना है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योजना के पहले चरण की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार मंजूरी दे चुकी है। बताते चलें कि इस प्रोजेक्ट के तहत गंगा नदी के साथ देश की अन्य 60 नदियों की लिंक की जाएंगी। इसके तहत पहले चरण में 22 किमी लंबी नहर के जरिए केन नदी को बेतवा नदी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गंगा, गोदावरी और महानदी को दूसरी नदियों से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed