Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Which two Chinese ministers did you meet in 2018 BJP targets Rahul asks who were 200 people you sent to China

'2018 में किन चीनी मंत्रियों से मिले थे राहुल गांधी?': निशिकांत दुबे ने पूछा- कौन से 200 लोगों को चीन भेजा था

Mon, 09 Nov 2026 08:35 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2026 08:35 PM IST
सार

राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सार्वजनिक बहस की चुनौती को लेकर सियासी माहौल गर्म है। इसी बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Which two Chinese ministers did you meet in 2018 BJP targets Rahul asks who were 200 people you sent to China
निशिकांत दुबे, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय राजनीति में विदेशी ताकतों के कथित दखल को लेकर एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस जहां इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दे रही है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस के चीन से कथित संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस पूरे विवाद के केंद्र में राहुल गांधी की 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा और चीन के साथ कांग्रेस का पुराना समझौता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी की चीन यात्रा पर निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी। इसके कुछ ही घंटे बाद झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सवाल पूछ लिए।
विज्ञापन


दुबे ने पूछे दो सीधे सवाल
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी से दो सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने पूछा कि 2018 में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान राहुल गांधी किन दो चीनी मंत्रियों से मिले थे? इसके अलावा उन्होंने 2008 में कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते का जिक्र करते हुए पूछा कि 2018 तक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कांग्रेस ने किन 200 लोगों को चीन भेजा था? दुबे ने इन सभी लोगों के नाम और पते भी सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की चुनौती का भी किया जिक्र
निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी के उस संदेश को भी टैग किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी थी। यह विवाद 'दिमागी नक्सली' और विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बीच सामने आया है।

चिदंबरम के पुराने बयान का भी उठाया मुद्दा
भाजपा सांसद ने 2011 की कुछ मीडिया रिपोर्टों का भी हवाला दिया। इन रिपोर्टों में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने वामपंथी उग्रवाद को देश का सबसे हिंसक आंदोलन बताया था। नई दिल्ली में माओवाद प्रभावित 60 जिलों के कलेक्टरों की बैठक में चिदंबरम ने कहा था कि आतंकवादी हिंसा में 26 और विद्रोह की घटनाओं में 46 लोगों की मौत हुई थी, जबकि नक्सली हिंसा में 297 लोगों की जान गई थी।

मोदी बोले- सिर्फ नक्सलवाद खत्म करना काफी नहीं
इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नक्सलवाद को खत्म करना ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य नहीं है। देश के सामने अब भी 'दिमागी नक्सलियों' से निपटने की बड़ी चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों ने कई संगठनों में अपनी जगह बना ली है।


ये भी पढ़ें: बंगाल: कोलकाता एयरपोर्ट से टीमसी विधायक गिरफ्तार, दुष्कर्म समेत कई केस में थे फरार; मुंबई भागने की थी तैयारी?

राजनीतिक दलों और संगठनों में घुसपैठ का आरोप
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आज भी जनता को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'दिमागी नक्सली' कई राजनीतिक दलों और संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें हराना और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed